छत्तीसगढ़ - इस बात को लेकर घराती और बाराती आपस मे भिड़े , जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां / छत्तीसगढ़ - स्पोर्ट्स बाईक की टंकी पर गर्लफ्रैंड को बिठा कर स्टंट कर रहा था युवक , SP की पड़ गई नजर , फिर हुआ यह / छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा एप मामले में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार , EOW की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल को लेकर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति , कही यह बात / छत्तीसगढ़ - जंगल मे महिला की सड़ी गली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 50 दिनों बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल , बाहर निकलते ही कहा इंकलाब जिंदाबाद / सक्ती - अवैध रूप से संचालित आरामिल में वन विभाग की दबिस , दो आरामिल को किया गया सील / फेरे से पहले दुल्हन ने बंद कमरे में लिया दूल्हे का टेस्ट , बाहर आकर बोली ये तो फुस्की बम निकला , नहीं करनी शादी / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो दोस्तो की मौके पर ही मौत / 
जिला चिकित्सालय में दिव्यांग से प्रमाण पत्र के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

जिला चिकित्सालय में दिव्यांग से प्रमाण पत्र के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

34.97

मध्य प्रदेश
कटनी 07 अक्टूबर 2022 -  स्वास्थ्य विभाग में काम के बदले रिश्वत लेने का फिर एक प्रकरण सामने आया है। जिला अस्पताल के जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में पदस्थ कर्मचारी ने दिव्यांग से प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी। मामले की शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त जबलपुर को की थी। लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

देवगांव निवासी युवक कश्यप तिवारी के भाई दिव्यांग हैं और उन्होंने विकलांग बोर्ड में प्रमाण पत्र रिन्यू कराने आवेदन दिया था। चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र को प्रमाण पत्र जारी करने आवेदन भेज दिया था, लेकिन केंद्र में ईएमटी के रूप में पदस्थ शशिकांत तिवारी, शरद सोनी व एक अन्य दिव्यांग को पिछले 15 दिनों से भटका रहे थे और प्रमाण पत्र देने के एवज में उससे 10 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। परेशान होकर पीड़ित ने लोकायुक्त जबलपुर को मामले की शिकायत की।

शिकायत की पुष्टि के बाद शुक्रवार को लोकायुक्त की 6 सदस्यीय टीम निरीक्षक स्वप्निल दास के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंची। लोकायुक्त पुलिस के दिए 10 हजार रुपए के नोट कश्यप ने ईएमटी तिवारी को पकड़ाए और इशारा करते ही टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ धर लिया। निरीक्षक दास ने बताया कि मामले में दो अन्य की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में एक माह के अंदर लोकायुक्त की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले टीम ने सीएमएचओ ऑफिस के बाबू को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को हुई कार्रवाई में निरीक्षक दास के साथ निरीक्षक मंजू किरण तिर्की सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/