छत्तीसगढ़ - 24 अप्रैल बुधवार से दो दिनों तक बंद रहेगी शराब की दुकानें , नही मिलेगी एक बूंद भी शराब / BJP प्रत्याशी के रोड शो में पाकिटमारो का धावा , नेता और पत्रकार सहित दर्जनों लोगों का जेब साफ / बड़ी खबर - कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे भाजपा में शामिल , प्रत्याशी के घर के बाहर कांग्रेसी कर रहे है भारी हंगामा / छत्तीसगढ़ - PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , पुलिसकर्मी रोकते रह गए और तीन बाइकर्स कर गए,, / PM मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमायी , दीपक बैज बोले अबकी बार दूर से ही नमस्कार.. / PM मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा , सक्ती सहित इन लोकसभा में करेंगे आमसभा , देखे पूरा शेड्यूल / सक्ती - यशवंत के फेसबुक पोस्ट पर दिनेश ने ली चुटकी , यशवंत को बताया कांग्रेस प्रताड़ित भविष्यवक्ता / OYO हॉटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 09 युवतियां और 14 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने मोपेड सवार दंपति को मारी टक्कर , हादसे में महिला की मौके पर ही मौत / 
नाबालिग के साथ 04 आरोपियों ने किया गैंगरेप , नाबालिग की चाची ने दिया हैवानों का साथ

   cgwebnews.in   

नाबालिग के साथ 04 आरोपियों ने किया गैंगरेप ,  नाबालिग की चाची ने दिया हैवानों का साथ

73.63

उत्तर प्रदेश
ललितपुर 05 अक्टूबर 2022 -  उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 16 साल की नाबालिग के साथ पहले रेप किया गया और फिर दूसरी बार वह गैंगरेप का शिकार हो गई. इस वारदात के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लड़की की ज्यादा तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन माह पूर्व एक युवक ने षडयंत्र के तहत उसकी बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था. इसमें पीड़िता की रिश्ते में लगने वाली उसकी चाची भी शामिल थी. इस दौरान उसका वीडियो बनाया गया और ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार रेप किया गया. इसके बाद गांव के चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. इस वारदात में भी लड़की की रिश्ते में लगने वाली चाची शामिल रही. पीड़िता की मां ने बताया कि गैंगरेप के दौरान रिश्ते में लगने वाली चाची ने बच्ची के घुटने पकड़े थे।

पीड़िता की मां ने बताया, लड़की की हालत बेहद खराब है. लगातार खून बह रहा है. उसके बचने की उम्मीद बेहद कम है. वो हमें खून से लथपथ पड़ी मिली थी. एंबुलेंस से बेटी को अस्पताल लेकर गए थे. अगर बेटी को कुछ हो जाता है, तो वो डीएम और जज के घर के सामने धरने देंगे. डॉक्टरों द्वारा लड़की के परिजनों को यौन शोषण की बात बताई गई है. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने में की, तो पुलिस ने उन्हें उल्टे ही धमकाना शुरू कर दिया. फिर डॉक्टरों ने पुलिस के आला अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया. इसके बाद केस दर्ज किया गया. मामले में ललितपुर के एसी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया की नाबालिग के साथ रेप की घटना घटी है. इसमें एक महिला भी शामिल है. इस मामले में FIR दर्ज हो चुकी है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/