मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
नेता जी ने गली गली में घूम कर लोगों में बांटा शराब और मुर्गा , लोगो की लगी रही लंबी कतार , जाने क्या था वजह

   cgwebnews.in   

नेता जी ने गली गली में घूम कर लोगों में बांटा शराब और मुर्गा , लोगो की लगी रही लंबी कतार , जाने क्या था वजह

21.58

देश
तेलंगाना 05 अक्टूबर 2022 -  तेलंगाना में पार्टी के एक नेता ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च होने की खुशी में गली-गली घूमकर लोगों में शराब और मुर्गे का वितरण किया। इस लेने के लिए नेता के आस पास लोगों की लंबी लाइन लग गई। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बुधवार को अपनी नेशनल पार्टी लॉन्च करने वाले हैं। यानी राष्ट्रीय राजनीति में एक और क्षेत्रीय नेता की सक्रियता बढ़ने वाली है। इसे लेकर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। इसी उत्साह में एक नेता ने शराब और मुर्गे का वितरण भी शुरु कर दिया। उधर पार्टी ने इस वीडियो पर कोई सफाई पेश नहीं की है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि केसीआर के एक बड़े से पोस्टर के साथ, TRS नेता राजनाला श्रीहरि लोगों के बीच चिकन और शराब का वितरण कर रहे हैं। लंबी कतार में लगकर कई मजदूर और ऑटो चालक शराब और चिकन ले रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 200 शराब की बोतलें और चिकन लोगों को दिए गए। इस वीडियो के सामने आते ही राजनीतिक विरोध शुरु हो गया है। अभी तक टीआरएस या फिर खुद मुख्यमंत्री ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विजयादशमी के मौके पर KCR अपनी राष्ट्रीय पार्टी का ऐलान करने वाले हैं। ये काफी समय से थर्ड फ्रंट पर जोर दे रहे थे और नीतीश कुमार से मुलाकात में भी उन्होंने प्रधानमंत्री पद को लेकर किसी को समर्थन नहीं दिया था। जाहिर है कि KCR लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की कोशिश में जुटे हैं और इसकी शुरुआत में बुधवार को राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च करने के रुप में हो रही है। चर्चा है कि पार्टी का नाम भी बदल सकता है। वैसे राष्ट्रीय पार्टी का ऐलान करने से पहले मुख्यमंत्री सभी विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उसी में पार्टी के नाम और अन्य मुद्दों पर अंतिम फैसला होगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/