छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / 
पत्नी के अवैध संबंध पर सख्ती करना पति को पड़ा भारी , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर रची ऐसी शाजिस की

   cgwebnews.in   

पत्नी के अवैध संबंध पर सख्ती करना पति को पड़ा भारी , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर रची ऐसी शाजिस की

45.99

उत्तर प्रदेश
रायबरेली 04 अक्टूबर 2022 -  उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी. फांसी पर लटकाने से पहले प्रेमी-प्रेमिका ने पति को खूब तड़पाया. शरीर ठंडा पड़ गया तो दोनों ने मिलकर पति को फांसी के फंदे पर लटका दिया. सुबह विवाहिता ने मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए ऐसा ड्रामा किया जिससे पुलिस भी झांसे में आ गई।

विवाहिता शव के पास पहुंच कर दहाड़े मार-मारकर रो रही थी और पुलिस के पहुंचने से पहले ही फंदे वाली रस्सी को चाकू से काटकर शव को नीचे उतार दिया था. विवाहिता के फूल प्रूफ ड्रामे में घर वालों समेत पुलिस भी आ गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया तो पुलिस भी चकरा गई. पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला अवैध संबंध का सामने आया. मामला गदागंज थाना इलाके के सुठा हरदों गांव का है।

यहां के रहने वाले राजेश कुमार वड़ोदरा में काम करते थे. गांव का ही रहने वाला सुमेर भी वहीं काम करता था और दोनों साथ ही रहते थे. इसके चलते राजेश और सुमेर की गहरी दोस्ती थी. दोनों एक-दूसरे के घर भी आते-जाते थे. घर आते-जाते सुमेर के राजेश की पत्नी से अवैध संबंध हो गए. एक दिन राजेश ने पत्नी को सुमेर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इसके बाद राजेश ने पत्नी पर सख्ती शुरू की तो दोनो प्रेमी-प्रेमिका ने खतनाक निर्णय ले लिया।

दोनों ने प्लान बनाया कि राजेश को रास्ते से हटाकर दोनों विवाह कर लेंगे. इसके लिए दोनों ने तय किया कि इसे मारकर फांसी पर लटका देंगे और प्रचारित कर दिया जाएगा कि इसने आत्महत्या कर ली. एक हफ्ते पहले दोनों ने ऐसा ही किया लेकिन पाप छुप न सका और पुलिस ने आज प्रेमी प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/