दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - बड़े भाई और बड़ी बहन के शादी के दिन छोटे भाई ने लगाई फाँसी , शादी की खुशियां बदली मातम में / 
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज , आज भारी बारिश के आसार , यह बन रहा है सिस्टम

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज , आज भारी बारिश के आसार , यह बन रहा है सिस्टम

65.92

रायपुर
रायपुर 04 अक्टूबर 2022 -  छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहने के बाद सोमवार शाम को मौसम में बदलाव हुआ है रायपुर सहित बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक से दो दिन प्रदेश में मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रह सकता है। संभावना जताई जा रही है कि दशहरे के दिन भी मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा।

सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण थोड़ी उमस भी रही,लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और वर्षा होने लगी। रायपुर सहित कई क्षेत्रों में हुई वर्षा से मौसम में भी ठंडकता आ गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा,यहां का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच है। एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्यम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास स्थित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/