छत्तीसगढ़ - भारी वाहन की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी की मौत , दो बच्चे गंभीर रूप से घायल / साली को दिल दे बैठा जीजा , जीजा के प्यार में साली भी हुई पागल , जब साले को हुई खबर तब,, / छत्तीसगढ़ - प्रदेश संयुक्त महामंत्री रघुवीर सिंह 06 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित , आदेश जारी / बड़ी खबर - भाषण के दौरान मंच पर बेहोश होकर कर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कोलकाता में बैठ कर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे प्रकाश सिंधी सहित 08 बुकी गिरफ्तार / ज्योत्सना महंत के खिलाफ रची गई गहरी शाजिश का पर्दाफाश , अगर यह शाजिश सफल हो जाता तो,,, / छत्तीसगढ़ - साले की शादी में पत्नी को गैरमर्द के साथ देखकर पति ने खोया आपा , कर दिया यह कांड / सक्ती - PM मोदी की सभा मे पत्रकार हुए अव्यवस्था के शिकार , भाजपा मीडिया प्रभारी के साथ बहस का VIDEO हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO के शौख ने शिक्षक का कैरियर किया तबाह , पहले हुआ गिरफ्तार और अब गई नौकरी / 
महिला वकील ने सरकारी वकील पर लगाया रेप का आरोप , बदले में सरकारी वकील ने ब्लैकमेलिंग का दर्ज कराया केस

   cgwebnews.in   

महिला वकील ने सरकारी वकील पर लगाया रेप का आरोप , बदले में सरकारी वकील ने ब्लैकमेलिंग का दर्ज कराया केस

75.85

देश
गुरुग्राम 04 अक्टूबर 2022 -  हरियाणा के गुरुग्राम में महिला वकील से बलात्कार का मामला सामने आया है. पीड़िता को नशीली चीज पिलाकर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया गया. इस मामले में पुलिस ने एक सहायक जिला अटार्नी ( ADA ) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि एडीए हिमांशु यादव ने भी महिला पर यह आरोप लगाया है कि वह बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे 10 लाख रुपये वसूल करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के द्वारा एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एडीए द्वारा दायर शिकायत के मुताबिक, शिकायतकर्ता फोन पर उन्हें कई दिनों से परेशान कर रही थी. वह दोस्त बनने के लिए उन्हें मजबूर कर रही थी. जब उन्होंने मना कर दिया, तो उसने उन्हें रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक, एडीए ने अपनी शिकायत में कहा है, कुछ दिनों बाद, उसने झूठे मामले में मुझे फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी और 10 लाख रुपये की मांग की. उसने मेरी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की. सदर पुलिस थाना के प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि शिकायत के बाद महिला वकील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 389 (वसूली के लिए धमकी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस बीच, महिला वकील ने भी एडीए के खिलाफ एक शिकायत दायर कर बलात्कार का आरोप लगाया है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि एडीए ने एक मामले के सिलसिले में उन्हें 11 अगस्त को सेक्टर 15 स्थित एक स्थान पर मुवक्किल से मिलने के लिए बुलाया था. वह उन्हें होटल के कमरे में ले गया. उन्होंने शिकायत में कहा है कि एडीए ने कमरे में उन्हें पीने के लिए पानी दिया, जिसके बाद वह अचेत हो गईं।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद महिला ने होश आने पर खुद को निर्वस्त्र पाया और महसूस किया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है. महिला ने कहा, उसने मुझे यह कह कर धमकी दी कि उसने मेरी तस्वीरें खींच ली हैं और यदि में शिकायत दायर करूंगी तो वह उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा. शिकायत के बाद, एडीए के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक भयादोहन) के तहत मामला दर्ज किया गया है. सिविल लाइंस थाना के प्रभारी, निरीक्षक पंकज कुमार ने कहा हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

18
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/