BJP प्रत्याशी के रोड शो में पाकिटमारो का धावा , नेता और पत्रकार सहित दर्जनों लोगों का जेब साफ / बड़ी खबर - कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे भाजपा में शामिल , प्रत्याशी के घर के बाहर कांग्रेसी कर रहे है भारी हंगामा / छत्तीसगढ़ - PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , पुलिसकर्मी रोकते रह गए और तीन बाइकर्स कर गए,, / PM मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमायी , दीपक बैज बोले अबकी बार दूर से ही नमस्कार.. / PM मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा , सक्ती सहित इन लोकसभा में करेंगे आमसभा , देखे पूरा शेड्यूल / सक्ती - यशवंत के फेसबुक पोस्ट पर दिनेश ने ली चुटकी , यशवंत को बताया कांग्रेस प्रताड़ित भविष्यवक्ता / OYO हॉटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 09 युवतियां और 14 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने मोपेड सवार दंपति को मारी टक्कर , हादसे में महिला की मौके पर ही मौत / गर्लफ्रैंड नही होने का ताना मारना युवक को पड़ा भारी , नाराज दोस्त ने कर दिया यह कांड / 
नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा , गहरे पानी मे डूबने से दो नाबालिग दोस्तों की मौत

   cgwebnews.in   

नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा , गहरे पानी मे डूबने से दो नाबालिग दोस्तों की मौत

50.69

मध्य प्रदेश
खंडवा 03 अक्टूबर 2022 -  नर्मदा नदी में नहाते समय दो नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई। दोनों ग्राम मोरटक्का माफी के निवासी है। गांव से करीब दो किमी दूर ग्राम कतार में अपने दोस्तों के साथ नर्मदा नदी में नहाने आए थे। गहरे पानी में चले जाने से दोनों की मौत हो गई। घटना सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे की है। ओंकारेश्वर क्षेत्र के ग्राम मोरटक्का माफी निवासी 15 वर्षीय हरिओम पुत्र राकेश और 14 वर्षीय मोहित पुत्र गणेश सोमवार को सुबह करीब 11 बजे घर से अपने दोस्तों के साथ निकले थे। गांव से करीब दो किमी दूर ग्राम कतार है। यहां से नर्मदा नदी बहती हैं।

दोनों अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रहे थे। इस दौरान मोहित गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख हरिओम बचाने के लिए उसकी तरफ तैरकर जाने लगा लेकिन नदी के तेज बहाव में वह भी गहरे पानी में चला गया। इस दौरान दोनों को बचाने के लिए नदी किनारे खड़े दोस्तों की चिखपुकार सुनकर एक व्यक्ति आया लेकिन वह भी उन्हे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। उसने गांव में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण दोनों को बचाने के लिए पहुंचे।

इस बीच दोनों नदी में डूब गए थे। घटना की जानकारी लगते ही मोरटक्का चौकी प्रभारी एसआइ राजेंद्र सहदे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। करीब एक घंटे में पुलिस ने तैराकों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। मांधाता थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम बाद शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/