रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / 
कुएं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लाश मिलने से मची सनसनी , कल से थी लापता , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

कुएं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लाश मिलने से मची सनसनी , कल से थी लापता , पुलिस जाँच में जुटी

65.88

मध्य प्रदेश
खंडवा 01 अक्टूबर 2022 -  खंडवा जिले के ग्राम डिग्रिस से अचानक लापता हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव कुएं में मिलने से सनसनी मच गई। कार्यकर्ता का शव उसके गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम कोरगला के पास कुएं में तैरते हुए मिला है महिला के परिजनों ने उसके पति पर आरोप लगाया कि वह उसे प्रताड़ित करता था।

ग्राम डिग्रिस निवासी सपना पति देवेंद्र सेन गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे वह कलेक्टर आफिस जाने के लिए निकली थी। कलेक्ट्रेट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया जाना था। लेकिन सपना वहां न जाते हुए रास्ते मे ग्राम कोरगला के पास रुक गई। यहां सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद वह खेत में चली गई। खेत मे एक कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। पति देवेंद्र ने शाम में उसके लापता होने की सूचना पदमनगर थाने में दे दी थी। इसके बाद से पुलिस उसे तलाशने में लग गई। शनिवार को सुबह सपना का शव कुएं में पड़ा मिला। पदमनगर थाना प्रभारी के.डी. तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। महिला का सुसाइड नोट मिला है इसमें अल्सर की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना लिखा है।

मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। इधर महिला के परिवार जन भी मौके पर पहुंच गए थे। भाई महेंद्र सेन ने बताया कि बहन सपना को पति देवेंद्र प्रताड़ित करता था। वह उसे परेशान करता था। कुछ दिन पहले ही समझौता करा कर बहन को वापस ससुराल भेजा था। बहन ने सुसाइड नोट नहीं लिखा। वह किसी ने घटना के बाद लाकर रखा है। यह इसलिए क्यों कि रात में बारिश हुई थी। कुएं के पास सुसाइड नोट मिला है। वह गीला नहीं था इससे यह स्पष्ट है कि इसे बाद में लाकर रखा गया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/