सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
जांजगीर चाम्पा जिले में होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ,14 पारंपरिक खेलों का 6 स्तरो पर होगा आयोजन

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ,14 पारंपरिक खेलों का 6 स्तरो पर होगा आयोजन

34.87

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा - 28 सितंबर 2022 -  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी , सभी जनपद सीईओ , नगर पालिका सीएमओ एवं सर्व संबंधित अधिकारियों को 06 अक्टूबर से होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास किया जाएगा। 
      
खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली-डंडा , लंगड़ी दौड़ , पिट्ठुल , संखली , कबड्डी , खो-खो , रस्साकसी , बांटी (कंचा) , गेड़ी दौड़ , फुगड़ी , भौंरा , 100 मीटर दौड़ , लंबी कूद , बिल्लस स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 3 वर्गो में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में आयु वर्ग के तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें पहला 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष की आयु तक वहीं तीसरा 40 वर्ष से अधिक आयु तक इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के प्रतिभागी होंगे। 
      
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी प्रमोद बैस ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 6 स्तर निर्धारित किए गए हैं। इन स्तरों के अनुसार खेल प्रतियोगिता के 3 चरण होंगे। पहले राजीव मितान क्लब स्तर पर स्पर्धा होगी। आठ क्लब को मिलाकर एक क्लब बनाया जाएगा। खिलाड़ी विकासखंड स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद विकासखंड, नगरी निकाय क्लस्टर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता ग्रामीण और नगरीय निकाय दोनों पर आयोजित की जाएगी। महिला वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी रेफरी के रूप में नजर आएंगी, इसके अलावा अन्य स्पधाओं में कोच भी महिला कोच व निर्णायक की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए मैदान में फर्स्ट एड कीट की उपलब्ध रहेगी। छत्तीसगढिया ओलंपिक में शामिल होने वाले रेफरियों को भी पहचान मिलेगी। 

               - समय-सारणी जारी -

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सबसे पहले राज युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक होंगे। वही जोन स्तर का आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होंगे। विकासखंड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 17 नवंबर से 26 नवंबर तक और संभागीय स्तर पर आयोजन 5 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच होगा। वही राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का अंतिम चरण 28 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा। इस स्तरों के अनुसार इन खेल प्रतियोगिता के आयोजन किया जाएंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/