बड़ी खबर - PCC चीफ ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा , राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजा 04 पन्नो का पत्र / सांसद का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल , VIDEO वायरल होते ही प्रचार छोड़कर सांसद जर्मनी रवाना / छत्तीसगढ़ - हसदेव नदी में पलटी मछुआरों की नाव , दो युवक पानी मे डूबे , एक युवक की मौत / छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते भांजे ने किया मामी का कत्ल , पुलिस आरक्षक है संदेही भांजा / पूरे छत्तीसगढ़ में छाए काले बादल , राजधानी में शुरू हुई बारिश , तीन दिनों का अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ में छिपा था बॉलीवुड एक्टर , मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , मुंबई लेकर जा रही है पुलिस / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस मामले में पुलिस कर रही है तलाश / 
ITI की छात्रा का कालेज के बाथरूम में कपड़े बदलने का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल , 01 छात्र गिरफ्तार 02 फरार

   cgwebnews.in   

ITI की छात्रा का कालेज के बाथरूम में कपड़े बदलने का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल , 01 छात्र गिरफ्तार 02 फरार

55.89

मध्य प्रदेश
भोपाल 24 सितंबर 2022 -  चड़ीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं के वीडियेा बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने का मामला अभी सुर्खियों में हैं। इसी से मिलता-जुलता मामला अशोका गार्डन ITI कालेज में सामने आया है, जहां डिप्लोमा कर रही एक छात्रा का बाथरूम में कपड़े बदलते समय वीडियों बनाया और बाद में छात्रा का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते हुए 07 हजार रुपये की मांग की गई। इस घटना से दुखी होकर छात्रा घर छोड़कर भाग गई थी। पुलिस ने उसे तलाश कर जब बयान दर्ज किया तब पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। घटना 17 सितंबर का है। पुलिस ने छात्रा के कालेज में पढ़ने वाले तीन छात्रों पर FIR दर्ज कर दो छात्रों को हिरासत में ले लिया है।

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक पिपलानी इलाके में रहने वाली 19 साल की छात्रा अशोका गार्डन के एक शासकीय कालेज से डिप्लोमा कर रही है। 17 सितंबर को उनके यहां विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम था। इसी दौरान वह कार्यक्रम के बाद कालेज बाथरूम में कपड़े बदलने के लिए पहुंची तो कालेज के भीम नगर निवासी राहुल यादव , खुशबू ठाकुर और अयान नाम के तीन छात्रों ने उसका अश्लील वीडियों को बना लियाा। इसकी जानकारी छात्रा को उस समय नहीं लग पाई थी।

छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने की बात आरोपित छात्रों ने पीडित छात्रा के दोस्त को बताई और उसे वह बाथरूम में कपड़े बदलना वाला वीडियो दिखाया और कहा कि अपने दोस्त से 07 हजार रूपये मांगे, वरना उसका वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देंगे। जब छात्रा के दोस्त ने उसे यह बात बताई तो छात्रा तनाव में आ गई।

इस वीडियो की जानकारी जब छात्रा को लगी तो वह पिपलानी स्थित अपने घर से भाग गई। छात्रा के मां और पिता दोनों शिक्षण संस्थानों से जुड़े हुए हैं। जब परिजनों को बच्ची के घर से गायब होने की जानकारी लगी तो वह पिपलानी पुलिस के पास पहुंचे और पूरा घटनाक्रम बताया। 

बाद में पुलिस ने छात्रा को तकनीकी मदद के बाद बरामद कर लिया और उसके बयान दर्ज किए तब जाकर पूरा मामला सामने आया है। पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि तीनों आरोपितों पर IT एक्ट और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में FIR दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। बाकी दोनों की तलाश जारी है। घटनास्थल अशोका गार्डन का होने का कारण केस डायरी को अशोका गार्डन थाना भेज दिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/