छत्तीसगढ़ - राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव , अब ट्रेन से बल्कि इस मार्ग से जाएंगे बिलासपुर , देखे पूरा शेड्यूल / राह चलती युवती को दुकान में खींच कर हैवानियत , युवती को नग्न हालत में छोड़ कर फरार हुए आरोपी / CGPSC घोटाला 2003 - 12 साल से दबी है घोटालों की फाईल , अब तक पेश नही किया जा सका चालान / पत्नी के लिए मेडिकल में दवाई खरीदते रह गया पति और चकमा देकर पत्नी प्रेमी के साथ हो गई फरार  / छत्तीसगढ़ - राहुल गांधी की सभा मे आ सकती है बाधा , इस चेतावनी ने बढ़ाई कांग्रेसियों की परेशानी / चुनावी साल में भाजपा नेता का रासलीला करते अश्लील VIDEO हुआ वायरल , मचा बवाल / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - रेलवे ट्रैक पर भू स्खलन , हीराकुंड एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन रद्द / चुनाव से पहले CM ने किया बड़ा एलान , मानदेय को किया दुगुना , हर साल होगी वेतन में वृद्धि / छत्तीसगढ़ - विधानसभा चुनाव के लिए इस तारीख को होगा आचार सहिंता का ऐलान , सामने आई बड़ी जानकारी / 
शोशल मीडिया में लोगो को ब्रह्मचर्य का उपदेश देने वाला शख्स खुद फस गया न्यूड वीडियो कॉल के चक्कर मे

   cgwebnews.in   

शोशल मीडिया में लोगो को ब्रह्मचर्य का उपदेश देने वाला शख्स खुद फस गया न्यूड वीडियो कॉल के चक्कर मे

63.92

मध्य प्रदेश
खंडवा 22 सितंबर 2022 -  खंडवा में 52 साल का एक व्यापारी न्यूड वीडियो कॉल के चक्कर में बुरी तरह फंस गया. उनसे गिरोह ने पैसे भी ऐंठ लिए. हैरानी की बात ये है कि जो शख्स न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल के शिकार हुआ वो सोशल मीडिया पर लोगों को ब्रह्मचर्य का उपदेश देते थे. ब्लैकमेल होने वाले कारोबारी लोगों को ब्रह्मचर्य का महत्व बताया करते थे लेकिन वो खुद अश्लील वीडियो कॉल के चक्कर में पड़ गए. अपनी अश्लील वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होने के बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल खंडवा के सिन्धी कॉलोनी में रहने वाले एक 52 साल के अविवाहित व्यापारी को रात में किसी अज्ञात महिला ने वाट्सएप पर वीडियो कॉल किया. पहले उसने कुछ अश्लील दृश्य दिखाए और फिर उन्हें भी कपड़े उतारने को कहा. रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी भी महिला के कहे अनुसार करने लगे. इसके बाद कारोबारी के ही अश्लील वीडियो को उनके व्हाट्सऐप पर भेजकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो गया. ब्लैकमेल करने वाले गिरोह ने उनसे ऑनलाइन पांच हजार रूपये ले लिए और फिर पांच हजार रुपये की मांग की गई. इसके बाद महिला ने ऑडियो मैसेज भेजकर कारोबारी से फिर पैसों की मांग की।

ऑडियो मैसेज में धमकाया गया कि पेमेंट भेजो नहीं तो यूट्यूब पर आपका वीडियो अपलोड कर वायरल कर देंगे. पेमेंट नहीं देने पर वीडियो यूट्यूब पर वायरल कर दिया गया. पीड़ित कारोबारी ने बताया कि इसके दूसरे दिन दिल्ली से क्राइम ब्रांच के नाम पर एक फर्जी कॉल आया जिसमें उन्हें यूट्यूब से वीडियो हटाने के लिए 15 हजार रूपये देने को कहा गया. इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की. व्यापारी ने यह भी कहा कि वह खुद फेसबुक और वाट्सएप के जरिए लोगों को ब्रह्मचर्य का महत्त्व समझाते हैं और खुद ही कैसे फंस गए समझ में नहीं आ रहा है।

ब्लैकमेलिंग के शिकार हुए कारोबारी ने बताया कि उसके खाते से पैसे भी लूट लिए गए और समाज में इज़्ज़त भी नहीं रही. उन्होंने कहा, अब वो इस तरह के गिरोह पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं ताकि अन्य लोग उनका शिकार बनने से बच सकें. वहीं इस साइबर क्राइम को लेकर खंडवा जिले के SP विवेक सिंह ने कहा की यह मामला हमारी जानकारी में आया है, इस तरह के मामले न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में चल रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/