छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / छत्तीसगढ़ - कई गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , समझाईस का दौर जारी / छत्तीसगढ़ - मतदाता पर्ची बांटने के लिए बनाए गए पंडाल में फैला करेंट , एक कांग्रेस कार्यकर्ता आया चपेट में / एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल / 
छत्तीसगढ़ - देर रात ब्वॉयफ्रेंड के साथ छात्रा गिरफ्तार , दोनो के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - देर रात ब्वॉयफ्रेंड के साथ छात्रा गिरफ्तार , दोनो के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

90.67

बिलासपुर
बिलासपुर 22 सितंबर 2022 -  देर रात को SSP पारुल माथुर नाईट गश्त में निकलीं। उनके हत्थे राजधानी में पढ़ने वाली एक छात्रा अपने बिलासपुर निवासी बॉयफ्रेंड के साथ चढ़ गई। जिनके पास से पिस्टल व गोलियां बरामद हुई। तो वही एक अन्य गाड़ी से चेकिंग के दौरान बीस लाख नगद प्राप्त हुए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का भी चालान पुलिस के द्वारा किया गया। 

ज़िलें में बढ़ती चाकूबाजी व वारदातों को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने बीती रात कांबिंग गश्त चलाया। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रखते हुए असमाजिक तत्वों व अपराधियों को कड़ा संदेश देने डीआईजी सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बीती रात पुलिस का औचक काम्बिंग गश्त लांच कर दिया। अचानक से वायरलेस में एक आदेश चला कि सभी राजपत्रित अधिकारियों व शहरी थानेदारों को अपने अपने बल के साथ पुलिस लाइन में तुरंत ही आमद देनी है। सभी के पहुँचने के बाद गश्त शुरू की गई। जिसमें सारे राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही शहर के सभी थानों व लाइन के अधिकारी व जवान सड़को पर उतरें। कांबिंग गश्त के दौरान रूट निर्धारित कर पुलिस टीम ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से होते हुए सत्यम चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक, तारबाहर चौक,मंगला चौक, नेहरू चौक महामाया चौक, रिवर व्यू, कोतवाली चौक,तेलीपारा, अग्रसेन चौक, मगरपारा चौक, इंदु चौक, राजीव गांधी चौक, राजेंद्र नगर चौक से होते हुए पुलिस लाइन में खत्म हुई। काम्बिंग गश्त खत्म होने के बाद सभी राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में पॉइंट लगा कर जांच अभियान चलाया गया। जिसकी मॉनिटरिंग SSP पारुल माथुर स्वयं हर पॉइंट्स में जा जा कर कर रहीं थी। इस दौरान अनावश्यक घूमने वालों को हिदायत दी गई। चौक चौराहों पर आने जाने वालों की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान मैग्नेटो मॉल के सामने एक इनोवा कार क्रमांक CG 10 AX 6100 की चेकिंग में बीस लाख रुपये कैश बरामद हुए। पूछताछ मे गाड़ी किंशुक अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल उम्र 33 वर्ष निवासी क्रांति नगर का होना पाया गया। जिसे सिविल लाइन पुलिस द्वारा जब्त कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

दयालबंद चौक के पास SSP की टीम ने एक टाटा जेस्ट कार क्रमांक CG 10 AG 5209 को रुकवा कर उसकी तलाशी ली। जिसमे वाहन मालिक 23 वर्षीय रबदीप सिंह निवासी राजकिशोर नगर एक युवती के साथ मिला। गाड़ी से बेस बॉल के अलावा एक पिस्टल व 5 राउंड गोली भी तलाशी में मिली। जिसके बाद उसे कोतवाली थाना लाकर डिटेक्शन किया गया। एसएसपी माथुर ने खुद ही आधी रात कोतवाली थाने में पहुँच कर युवक व युवती से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि युवक के पिता का स्टील का कोई कारोबार है। वही युवती रायपुर में पढ़ाई कर रही है। वह रबदीप सिंह की गर्लफ्रैंड हैं। वह यहां उससे मिलने आई थी और उसके साथ कार मे आधी रात घूमते हुए एसएसपी की गश्त टीम के हत्थे चढ़ गई।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/