छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / 
छत्तीसगढ़ - अम्बिकापुर जा रही राजधानी ट्रेव्हल्स की बस पलटी , हादसे में 03 लोगो की मौत

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - अम्बिकापुर जा रही राजधानी ट्रेव्हल्स की बस पलटी , हादसे में 03 लोगो की मौत

51.89

जशपुर
जशपुर 22 सितंबर 2022 -  जशपुर से अंबिकापुर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस पत्थलगांव थाना क्षेत्र में बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों और बस के गेट पर खड़े एक यात्री की मौत हो गई है। दुर्घटना में 5 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बुधवार की शाम 5.30 बजे पत्थलगांव से अंबिकापुर मार्ग में ग्राम गोढ़ीकला के पास हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर से अंबिकापुर को जाने वाली राजधानी ट्रेव्हल्स की बस शाम 4.30 बजे पत्थलगांव बस स्टैंड से अंबिकापुर निकली थी। राष्ट्रीय राजमार्ग बेहद जर्जर होने की वजह से ड्राइवर बस को ग्रामीण क्षेत्र से लेकर जा रहा था। 

बस ग्राम गोढ़ीकला में सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बाइक बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस की गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे बलराम लकड़ा (65 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट आई। घायलों को पत्थलगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान बलराम की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार 2 युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में सनकुमारी (30 वर्ष) , सनियारो राउत (50 वर्ष) , सूरज लकड़ा (6 वर्ष) , सुनीता (30 वर्ष) और चंगे लाल (60 वर्ष) शामिल है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/