छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / 
मां ने पसंद का खाना नहीं बनाया तो 16 साल की नाबालिग ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी

   cgwebnews.in   

मां ने पसंद का खाना नहीं बनाया तो 16 साल की नाबालिग ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी

89.58

उत्तराखंड
देहरादून 17 सितंबर 2022 -  देहरादून में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक 16 साल की लड़की ने मामूली बात पर आत्महत्या कर ली। उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक 16 वर्षीय लड़की ने अपने पसंदीदा खाना नहीं बनाने पर अपनी मां के साथ बहस की और इसके बाद कथित तौर पर अपने घर में छत से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बच्ची की पहचान देहरादून के रायपुर के दादा लाखोंड निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने जानकारी दी कि लड़की ने रात के खाने के लिए अपनी मां द्वारा पकाए गए पकवान पर नाराजगी व्यक्त की थी और खाना खाने से भी इनकार कर दिया था। इस बाद नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया था। पहले तो परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब बच्ची कई घंटों तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई और कमरे में देखने के लिए गए।

सब-इंस्पेक्टर भावना कन्नौर ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने बच्ची के कमरे का दरवाजा खटखटाया और उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर उन्होंने दरवाजा तोड़ा और उसे छत से लटका पाया। परिजन उसे फौरन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/