मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
छत्तीसगढ़ - जादू टोने के शक में अधेड़ की गला काट कर हत्या , गाँव मे मची सनसनी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - जादू टोने के शक में अधेड़ की गला काट कर हत्या , गाँव मे मची सनसनी

50.70

दंतेवाडा
दंतेवाड़ा 15 सितंबर 2022 -  दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोना के शक में एक युवक ने 55 साल के शख्स का गला काट दिया। घर से बाजार के लिए निकले शख्स को युवक ने पहले पीछे से पकड़ा, फिर धारदार हथियार से गले पर वार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के गमावाड़ा गांव के मुंडरा पारा के रहने वाले नगड़ूराम भास्कर (55) की हत्या हुई है। नगड़ूराम बुधवार सुबह अपने घर से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के बाजार जाने के लिए पत्नी के साथ निकला था। लेकिन, पत्नी को इसने पहले बाजार भेज दिया और खुद गांव में ही किसी काम से रुक गया था। वहीं, गांव का ही एक युवक कमलू भास्कर (22) उसका पीछा करने लगा। जब नगड़ूराम पत्नी से अलग हुआ तो युवक ने मौका पाकर घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से पकड़ लिया। मुंह को हाथ से दबाकर धारदार हथियार से गला काट दिया। 

हत्या करने के बाद लाश को खेत में फेंक दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में जाकर छिप गया था। इधर, ग्रामीणों ने शख्स हत्या होने की जानकारी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। मौके पर जवान पहुंचे। जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/