सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
गंगेरल डेम हुआ लबालब, चार गेट से 15 हजार क्यूसेक पानी जा रहा है छोड़ा , महानदी का बढ़ा जलस्तर , तटवर्ती गांवों में अलर्ट

   cgwebnews.in   

गंगेरल डेम हुआ लबालब, चार गेट से 15 हजार क्यूसेक पानी जा रहा है छोड़ा , महानदी का बढ़ा जलस्तर , तटवर्ती गांवों में अलर्ट

50.68

धमतरी
धमतरी 14 सितंबर 2022 -  कैचमेंट एरिया से गंगरेल बांध में पानी की आवक बढ़ने 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नौ हजार क्यूसेक पानी रूद्री बराज से महानदी में बहाया गया और खरीफ फसल की सिंचाई के लिए महानदी मुख्य नहर में छह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी छूटने के बाद महानदी में जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण तटवर्ती गांवों को बाढ़ से अलर्ट किया गया है।

धमतरी और कांकेर जिले के वनों और पहाड़ों में अच्छी वर्षा होने के कारण गंगरेल बांध में 12 सितंबर की रात कैचमेंट एरिया से पानी की आवक बढ़ गई। इसके बाद गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी गई। गंगरेल बांध का पानी रूद्री बराज लाकर यहां से महानदी और मुख्य नहर में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया।

13 सितंबर की सुबह 32.150 टीएमसी क्षमता के गंगरेल बांध में 32.219 टीएमसी पानी जल भराव था। 100.24 प्रतिशत पानी था। गंगरेल बांध में 13 हजार क्यूसेक पानी की आवक होने के कारण 15 हजार पानी रुद्री बराज से छोड़ा गया। रूद्री बराज से महानदी मुख्य नहर में छह हजार क्यूसेक पानी खेती-किसानी के लिए छूटा है। नौ हजार क्यूसेक पानी महानदी में बहाया जा रहा है। इससे नदी में जलस्तर बढ़ गया।

ज्ञात क्षमता 10.192 टीएमसी है। इस तक 48.545 टीएमसी पानी बहाया जलभराव क्षमता 5.839 टीएमसी है। मुरूमसिल्ली बांध में 5.743 टीमएमसी पानी है। 98.98 प्रतिशत जलभराव है। यहां से 800 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दुधावा बांध में 9.986 टीएमसी पानी है। यहां 98 प्रतिशत जलभराव है। यहां से पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सोंढूर बांध में 6.488 टीएमसी यानि 91.82 प्रतिशत पानी भरा हुआ है। इस बांध से एक हजार 45 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

वर्ष 2018 में भारी वर्षा के बाद गंगरेल बांध का गेट खोलकर महानदी में पानी बहाया गया था। इस वर्ष 17 जुलाई को पहली बार गंगरेल बांध के सभी14 गेट खोलकर एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद से लगातार पानी की आवक बनी हुई है। तीन महीनों में पांच बार भारी वर्षा हो चुकी है। हर बार गंगरेल बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/