छत्तीसगढ़ - महानदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी , 07 लोगो की मौत , कई लापता , सभी की तलाश जारी / 10वी बोर्ड का रिजल्ट जारी , एक बार फिर छात्राओ का रहा दबदबा , शिक्षा मंडल की साइट पर चेक करे नतीजे / क्या ऐसे लोकसभा चुनाव जीतेंगे भूपेश बघेल?? , ग्रामीण पर भड़ास निकालते VIDEO हो रहा है वायरल / कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / 
जिला जेल में HIV की एंट्री , जेल के भीतर एड्स ब्लास्ट से मचा हड़कंप

   cgwebnews.in   

जिला जेल में HIV की एंट्री , जेल के भीतर एड्स ब्लास्ट से मचा हड़कंप

60.61

उत्तर प्रदेश
बाराबंकी 06 सितंबर 2022 -  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की जेल में 26 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं. यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. जेल में पॉजिटिव पाए गए कैदियों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन चरणों में कैंप लगाकर की थी. इन पॉजिटिव कैदियों की लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ART थेरेपी शुरू हो गई है. अभी 70 महिला कैदियों के टेस्ट होने बाकी हैं. 

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जिला जेल में कैदियों की जांच 10 अगस्त से 01 सितंबर के बीच की गई थी. स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 3 चरणों में कैंप लगाकर HIV टेस्ट किए थे. इसकी रिपोर्ट में 26 कैदी HIV पॉजिटिव मिले हैं. यह मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल पहुंच चुकी है. रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मिले कैदियों को दूसरे कैदियों से अलग कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि करीब 200 कैदियों की जांच की गई थी, जिसमें से 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. वहीं 70 महिला कैदियों का टेस्ट होना अभी बाकी है. पॉजिटिव मिले 2 कैदियों की लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी. अब नए 24 मरीजों की ART की जाएगी. जिला जेल में कुल 3300 कैदी हैं।

इस मामले में जेलर आलोक ने कहा कि रूटीन जांच में 26 कैदी HIV मिले हैं, इनका इलाज जारी है. इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने कहा कि अभी हम लोग कैदियों के इलाज पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. कारण का पता लगाया जा रहा है. इसमें से कुछ कैदी पुराने भी हैं. जिन कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके परिवार वालों को भी मामले की जानकारी दी गई है. उन कैदियों का खास ध्यान रखा जा रहा है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/