भाजपा मंडल अध्यक्ष पर रेप का आरोप , FIR के बाद हुआ फरार , तलाश में पुलिस कर रही है छापेमारी / छत्तीसगढ़ - बुधवार को गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड , पारा पँहुचा 43 के पार , मौषम विज्ञानियों ने जताई यह संभावना / विवाहिता ने अपने हाथ पर लिखी पति की गंदी करतूत और लगा ली फाँसी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बंधक बना कर रात भर नाबालिग के साथ हैवानियत , परिचित ने दिया वारदात को अंजाम / TS सिंहदेव का बड़ा बयान , कांग्रेस में नेताओ की भरमार लेकिन कार्यकर्ताओं का पड़ा है आकाल  / इस भ्रम में ना रहे कि मोदी लहर है , भाजपा प्रत्याशी के इस बयान से मचा हड़कंप / खड़ी ट्रक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर , हादसे में 10 लोगो की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी / मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान उठ कर जाने लगे लोग , लोगो को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को देनी पड़ी महादेव की कसम / छत्तीसगढ़ - मुझभेड़ में मारे गए नक्सलियों को कांग्रेस नेत्री ने बताया शहीद , मचा बवाल / 
बड़ी खबर , BJP सांसद मनोज तिवारी सहित 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज , जानें क्या है मामला

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , BJP सांसद मनोज तिवारी सहित 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज , जानें क्या है मामला

64.98

झारखंड
देवघर 03 सितंबर 2022 -  झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोंडा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे , मनोज तिवारी सहित 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एयरपोर्ट के DSP सुमन आनन की शिकायत पर इन सभी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आपको बता दें 31 अगस्त को लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे , उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे , माहिकांत दुबे , सांसद मनोज तिवारी सहित कुछ नेताओं ने देवघर एयरपोर्ट के ATC में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया था। इन नेताओं पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए जबरन ATC क्लीयरेंस लेने का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के मुताबिक देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। एयरपोर्ट के DSP की ओर से की गई शिकायत में बताया गया है कि 31 अगस्त की दोपहर 01 बजे निशिकांत दुबे समेत 9 नेता व अन्य लोग चार्टर्ड प्लेन से देवघर पहुंचे थे और शाम को वापसी के दौरान निशिकांत दुबे सहित अन्य साथियों ने जबरन ATC में प्रवेश किया था। इस दौरान उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल भी किया। जबरन क्लीयरेंस लेकर सांसद और उनके साथ के लोग चार्टर्ड प्लेन से वापस लौट गए।

आपको बता दें कि झारखंड के दुमका में पीड़िता अंकिता से मिलने के लिए 31 अगस्त को भाजपा का एक दल पहुंचा था। इस दल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के साथ दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा समेत 9 लोग थे। FIR दर्ज होने के बाद निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड सरकार नहीं चाहती है कि देवघर एयरपोर्ट सुचारू रूप से चले। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मालिक और देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर के खिलाफ भी RIR दर्ज कर दी।

निशिकांत ने कहा कि मैं खुद एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन हूं, इसलिए मैं ATC रूम में जा सकता हूं।वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद मनोज तिवारी सिविल एविएशन कमेटी के मेंबर हैं। साथ ही निशिकांत दुबे ने सवाल उठाया है कि अगर ATC क्लीयर नहीं होती तो पायलट का लाइसेंस कैंसिल हो जाता। उन्होंने बताया कि उड़ान भरने के लिए केवल एक ATC नहीं लेनी होती है, दिल्ली तक जाने के लिए 4 ATC क्लीयर होती हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/