c
छत्तीसगढ़ - गुरुजी अब जाएंगे शौचालय , ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने लगाई है 119 शिक्षकों की ड्यूटी / छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में मारे गए सभी 19 लोगो के 24 बच्चो को स्थानीय विधायक ने लिया गोद / गर्लफ्रैंड का खौफ ऐसा की उसके डर से घर छोड़ कर फरार हुआ युवक , जाने क्या है पूरा मामला / जांजगीर चाम्पा जिले का शातिर बाईक चोर आशीष कोरबा में गिरफ्तार , चोरी की 07 बाईक बरामद / 9वी की छात्रा के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने अपहरण कर चलती कार में दिया वारदात को अंजाम / सक्ती शहर वासियों का बुधवार से बदल जायेगा मुँह का स्वाद , क्योंकि कल से होने जा रहा है.. / छत्तीसगढ़ - सत्ता में रहने के दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक ने किया था यह कांड , अब दर्ज हुआ FIR / छत्तीसगढ़ - कार के भीतर जाम छलकाना तीन दोस्तो को पड़ा भारी , कार में लगी भीषण आग , फिर,, / छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट , इस बात को लेकर दोनो में हुआ था विवाद / 
कही आप भी तो नही सोच रहे है आसानी से मिलने वाले ऑनलाइन एप के जरिये लोन लेने की , अगर सोच रहे है तो पढ़े पूरी खबर

   cgwebnews.in   

कही आप भी तो नही सोच रहे है आसानी से मिलने वाले ऑनलाइन एप के जरिये लोन लेने की , अगर सोच रहे है तो पढ़े पूरी खबर

52.63

मध्य प्रदेश
इंदौर 24 अगस्त 2022 -  आसानी से मिलने वाले लोन के चक्कर में लोग जान गंवा रहे हैं। आनलाइन लोन बांटने वाली एप के मकड़जाल में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। लोन स्वीकृत करने के दौरान फर्जी कंपनियां आवेदक का फोन हैक कर लेती हैं। किस्तें और ब्याज न चुकाने पर अश्लील फोटो बनाकर बदनाम करना शुरू कर देती हैं। कर्मचारी आवेदक के रिश्तेदार, परिचित और स्वजन को काल कर अपशब्दों का प्रयोग भी करते हैं।

DCP (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक फर्जी लोन एप से ब्लैकमेल होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। साइबर विशेषज्ञ रोज दो शिकायतों की जांच कर उन नंबरों और खातों की जांच करते हैं, जिनका ब्लैकमेलर उपयोग करते हैं। पिछले दिनों एक युवती ने शिकायत की थी कि उसने प्ले स्टोर से पर्सनल लोन देने वाला एप डाउनलोड की थी। किस्त न भरने पर एप के कर्मचारियों ने उन लोगों को फोन करना शुरू कर दिया, जिनके नंबर फोन में थे। थोड़े दिन बाद अज्ञात नंबर से काल आए और कहा कि वह वाट्सएप देखे।

वाट्सएप पर एडिट किया हुआ उसका अश्लील फोटो था। वह कुछ समझती, उसके पूर्व फोटो डिलीट हो गया और जालसाज का फोन आया। उसने कहा कि रुपये नहीं दिए तो फोटो उसके सभी परिचितों तक चला जाएगा। DCP के मुताबिक सैकड़ों एप हैं, जो डाउनलोड होने के साथ फोन का पूरा डाटा हैक कर लेती हैं। आवेदकों को लोन के चक्कर में लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।

स्टार लोन, मेट्रो फाइनेंस, स्टेसफिन, कैशहोस्ट, गोल्ड कैश, मोबाइल कैश, इजी क्रेडिट, मनी ट्री, लोन फार्च्यून, रुपी स्मार्ट, फ्लैसरुपी, जोजो कैश, कैश पार्क, लाइव कैश, सन कैश, इनकम एप, यूनिट कैश, ब्राइट कैश, मैजिक मनी, रायल कैश, शार्पकाम एप, मार्वेल एप, मोबि क्विक, वाइस लोन एप, कैश फिश, लोन लोन एप, रुपे बस, रुपीज लैंड, रिच कैश, अपना पैसा, गोल्डमैन प्लस, थाई रुपी, हैंडी लोन, आसान लोन, रुपी फैंटा, मनी पाकेट, एम पाकेट, एक्सप्रेस लोन, लोन ग्रींस, कैश कोला, फास्ट रुपी, मनी म्यूचल, कैश काऊ, रेस कैश, वन लोन, ईजी लोन, क्वालिटी कैश, समय लोन, पब कैश, स्माल कैश, बास्केट लोन, मनी लैडर, ब्राइट मनी, कैश मैजिक, ईजी आरपी, कैश गुरु, कैश होल, पैसेवाला, राकेट लोन, ईजी बोरो, मनी स्टैंड, कैश कैश, क्रेजी कैश, गोल्ड लोन, कैश गो, फनी हैप्पन, इंडिटा एएआइ क्रेडिट कैश, कैश एडवांस, रुपया कंपनी, क्रेडिट बस, ओरेंज एप, स्माल लोन, फ्लिप कैश, क्विक लोन, आई क्रेडिट लोन, मास्टर एप, जैस्ट मनी, कैश मास्टर, रुपी आनलाइन, ओबी कैश, रिलायबल रुपी कैश, कोको एप, कैशपल, फास्ट कैश, मनी बाक्स, मैड लोन की रिपोर्ट गूगल को भेजी है। सभी एप कंपनियां फर्जी हैं और ठगी व ब्लैकमेल करती हैं।

ND
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/