छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / 
रात में रो रही थी तीन साल की बच्ची , शराबी पिता ने हत्या कर लाश को नदी में फेंका , पत्नी ने भी दिया साथ

   cgwebnews.in   

रात में रो रही थी तीन साल की बच्ची , शराबी पिता ने हत्या कर लाश को नदी में फेंका , पत्नी ने भी दिया साथ

18.72

सरगुजा
अंबिकापुर 20 अगस्त 2022 -  रात में तीन साल की बेटी के रोने पर नशे में धुत पिता भड़क गया और कोहनी से बच्ची की नाक पर वार कर दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटी के शव को उफनती घुनघुट्टा नदी में फेंक दिया। पुलिस को भ्रमित करने के लिए पिता ने बच्ची का अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ग्राम पथरई निवासी प्रमोद मांझी ने 16 अगस्त 2022 को मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाने में अपनी बच्ची के गायब होने की सूचना दी। उसने बताया कि 15 अगस्त की रात वह पत्नी सुमित्रा बाई, तीन साल की बेटी विमला व तीन माह के दुधमुंहे बेटे के साथ सो रहा था। घर के अलग कमरे में दो सदस्य और सो रहे थे। देर रात बेटी विमला ने उसे तेज आवाज में बुलाया। तब उसने बेटी को सो जाने के लिए कहा था। कुछ देर बाद उसकी नींद खुली तो बेटी गायब थी। उसने घर का दरवाजा खुला होने तथा किसी के द्वारा बेटी का अपहरण करने का संदेह जताया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने एएसआइ भूपेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का भी गठन किया।

इधर थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर शिशिरकान्त सिंह के नेतृत्व में पुलिस की दूसरी टीम रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ करने लगी। जांच के दौरान पता चला कि गायब बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को पूरी जानकारी नहीं दी है। संदेह होने पर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई। इस पर दोनों ने बेटी की हत्या और शव को नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ घुनघुट्टा नदी किराने केसरा में दोमुहानी के पास झाड़ी में फंसा शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया है।

घटना का दुखद पहलू यह है कि माता-पिता के किए की सजा एक दुधमुंहे को भी भुगतनी पड़ रही है। उनके तीन माह के बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में न्यायालय के आदेश पर बच्चा भी मां के साथ जेल गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर शिशिरकांत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भूपेश सिंह, आरक्षक विकास सिंह, अमित विश्वकर्मा एवं विजय की सक्रिय भूमिका रही।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/