पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रमक हुए सुरेंद्र दाऊ , गंभीर आरोप लगाते हुए दे दी सीधी चुनौती / जांजगीर लोकसभा में होने लगा कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का विरोध , पार्टी के लिए बढ़ी सिरदर्दी / छत्तीसगढ़ - खेल मंत्री का बड़ा बयान , खराबी EVM मशीन में नही बल्कि भूपेश बघेल की,, / छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार , उठाईगीरों ने दो लाख किये पार , पूरे शहर में नाकेबंदी / भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में चल रहा था यह गोरखधंधा , प्रसासन ने मारा छापा / कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कर रहे थे बहु की तलाश लेकिन मिल गई दुल्हन , जाने क्या है मामला / 
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष और बीजेपी पार्षद पर जानलेवा हमला , दोनों गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

   cgwebnews.in   

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष और बीजेपी पार्षद पर जानलेवा हमला , दोनों गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

67.99

जशपुर
जशपुर 20 अगस्त 2022 -  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में नाली के मामूली से बात पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला हो गया है। इस विवाद में भाजयुमो उपाध्यक्ष अंकित बंसल और वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अजय बंसल पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव सिविल अस्पताल के सामने नाली विवाद को लेकर पड़ोसी जगदीश राठौर,अशोक राठौर एवं उनकी परिवार के पांच छह सदस्यों ने मिलकर शासकीय कर्मचारियों की मौजूदगी में बीजेपी जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष अंकित बंसल, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अजय बंसल पर पूर्व सुनियोजित ढंग से धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें काफी गंभीर चोटें आई है। आसपास के लोगों ने गंभीर घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू की। वहीं गंभीर रूप से घायल अजय बंसल,अंकित बंसल को ICU में भर्ती किया गया है।

पत्थलगांव पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से शिकायत हुई है इस मामले में काउंटर अपराध दर्ज किया गया है और आगे इस मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/