छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / प्रेमी की डिमांड पूरी नही करना युवती को पड़ा भारी , प्रायवेट पार्ट में डाल दिया लाल मिर्च और फेवीक्विक / सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / 
छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री का बड़ा बयान , मेरी जीत की गारंटी है , बाकी विधायकों का क्या होगा ये मुझे नही पता

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री का बड़ा बयान , मेरी जीत की गारंटी है , बाकी विधायकों का क्या होगा ये मुझे नही पता

71.50

जगदलपुर
जगदलपुर 18 अगस्त 2022 -  अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए चर्चित प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कवासी लखमा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी जीत की गारंटी है, बाकी विधायकों का क्या होगा नहीं पता।

उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने यह बात बुधवार को यहां वीर सावरकर सभागार में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी शंकर ध्रुवा के पदभार ग्रहण ग्रहण व किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। हालांकि कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए अपने बयान को लेकर सफाई दी।

उन्होंने कहा कि उनके बयान का उद्देश्य कांग्रेस के विधायकों को लगातार जनता के हित में काम करते रहने और प्रदेश सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना बताया। इसके पहले समारोह को संबोधित करते हुए लखमा ने कहा कि शंकर ध्रुवा पांच साल बैंक में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में काम करेंगे। हमारा (प्रदेश सरकार और विधायकों का) कार्यकाल लगभग डेढ़ साल की बचा है। अगले विधानसभा चुनाव में क्या होगा, कौन जीतेगा. कौन हारेगा यह कोई नहीं जानता।

उन्होंने कहा कि उनकी जीत की गारंटी है बाकी विधायकों का क्या होगा नहीं पता। लखमा की बातों को सुनकर मंच पर बैठे विधायक व पार्टी नेता सकपका गए। लखमा के इस बात पर तालियां खूब बजीं लेकिन इसके बाद कुछ क्षणों के लिए माहौल में सन्नाटा छा गया। 

कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान उनके बयान को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए लगातार अच्छा काम रही है। किसान, महिला, युवा सभी वर्गों के लिए सरकार के कामों को स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सराहना मिल रही है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में दोबारा सरकार का बनना तय है। कांग्रेस ने जनता से किया वादा वह चाहेंगे कि पार्टी के विधायक लगातार जनता के लिए सक्रिय होकर काम करते रहेंगे तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें जीत लेगी
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/