छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / छत्तीसगढ़ - कई गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , समझाईस का दौर जारी / छत्तीसगढ़ - मतदाता पर्ची बांटने के लिए बनाए गए पंडाल में फैला करेंट , एक कांग्रेस कार्यकर्ता आया चपेट में / एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / 
जलाशय में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे , तीनो की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच , तीनो बच्चो की मौत

   cgwebnews.in   

जलाशय में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे , तीनो की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच , तीनो बच्चो की मौत

82.75

मध्य प्रदेश
दमोह 17 अगस्त 2022  -  दमाेह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नरगुवां जलाशय में डूबने से तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। उधर घटना के बाद स्वजनों का बुरा हाल है, पूरे गांव में दुख का माहाैल है, क्योंकि एक साथ तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। घटना बुधवार शाम 05 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक 12 से 14 वर्ष की उम्र के चार बच्चे घर से खेलने की बात कहकर एक साथ गए थे, लेकिन एक घंटे बाद एक बच्चा दौड़ता हुआ घर आया और उसने बताया कि उसके तीनों साथी तालाब में डूब गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पूरे नगर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्वजन तत्काल जलाशय के पास पहुंचे। साथ ही ग्रामीणाें ने पुलिस को भी सूचित किया। स्थानीय ग्रामीण और स्वजनों ने तालाब से दो बच्चों के शव बाहर निकाले और स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे बच्चे का शव शाम 7 बजे तक नहीं मिल सका था। 

काफी खोजबीन के बाद रात करीब रात 08 बजे तीसरे बच्चे का शव भी जलाशय में मिल गया। स्थानीय तेंदूखेड़ा निवासी हेमंत नामदेव ने बताया कि उनके दो भांजे और और उसके दो नाबलिग साथी घर से स्कूल तक खेलने की बात कहकर गए थे, लेकिन जब भांजे ने आकर घटना की सूचना दी तब उन्हे पता लगा। तेंदूखेड़ा पुलिस के अनुसार कल्प पिता दामोदर नामदेव 12 वर्ष निवासी तेंदूखेड़ा , राज पिता राजू साहू 14 वर्ष और कपिल पिता कैलाश जैन 13 वर्ष निवासी तेंदूखेड़ा का शव जलाशय से बरामद कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/