सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
60 स्कूल को आत्मानंद स्कूलों में किया जायेगा अपग्रेड , जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगवाया प्रस्ताव

   cgwebnews.in   

60 स्कूल को आत्मानंद स्कूलों में किया जायेगा अपग्रेड , जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगवाया प्रस्ताव

12.66

राजनाँदगाँव
राजनांदगांव 14 अगस्त 2022 -  राजनांदगांव जिले के 9 ब्लाकों के 60 स्कूलों को आत्मानंद स्कूलों के रूप में अपग्रेड करवाने हेतु प्रस्ताव मांगा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव ने 9 ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को इस सम्बंध में प्रस्ताव बना कर 16 अगस्त तक भेजने को कहा है। प्रस्ताव हार्ड व साफ्ट कापी में भेजने को निर्देश जारी हुए हैं। सभी स्कूलों को हिंदी माध्यम के आत्मानंद स्कूलों के रूप में अपग्रेड करने का प्रस्ताव मांगा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉक्टर आलोक शुक्ला ने ऐसे जिलों के कलेक्टरो को अपने जिलों के सभी हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों को आत्मानंद स्कूलों के रूप में अपग्रेड करने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये थे,जिन जिलो में डीएमएफ का पर्याप्त फंड है। उन जिलों के हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने का प्रस्ताव व कार्ययोजना बहुत ही प्रारंभिक चरण में होने की बात डॉक्टर आलोक शुक्ला ने कही थी।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा के निर्देश के तारतम्य में राजनांदगांव जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी 9 ब्लॉकों के बीईओ को निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में 9 ब्लाकों के 60 स्कूलों को हिंदी माध्यम के स्वामी आत्मानंद स्कूल में अपग्रेड करने हेतु प्रस्ताव मंगाए गए है। 

16 अगस्त तक हार्ड व सॉफ्ट कापी में निर्धारित प्रपत्र में जानकारी देनी होगी। प्रपत्र के अनुसार स्कूल में दर्ज बच्चो की संख्या, रेगुलर शिक्षकों की संख्या, संविदा शिक्षकों की संख्या, अंशकालीन कर्मचारियों की जानकारी, कक्षावार दर्ज विद्यार्थियों की जानकारी, भवन की स्थिति, भवन में बालक व बालिकाओं के लिए अलग अलग शौचालयों की स्थिति, स्वीकृत पदों की जानकारी मांगी गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/