छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / प्रेमी की डिमांड पूरी नही करना युवती को पड़ा भारी , प्रायवेट पार्ट में डाल दिया लाल मिर्च और फेवीक्विक / सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / 
इसरो में कार्यरत छत्तीसगढ़ का युवा विज्ञानी रहस्यमय तरीके से लापता , पुलिस तलाश में जुटी

   cgwebnews.in   

इसरो में कार्यरत छत्तीसगढ़ का युवा विज्ञानी रहस्यमय तरीके से लापता , पुलिस तलाश में जुटी

64.83

सरगुजा
अंबिकापुर 13 अगस्त 2022 -  रक्षाबंधन पर्व पर रिश्ते की बहनों से राखी बंधवाने सूरजपुर जिला स्थित अपने गृहग्राम कसकेला के लिए गुजरात के अहमदाबाद से निकले इसरो के युवा विज्ञानी दीपक कुमार पैकरा के रहस्यमय ढंग से गायब होने की खबर से सनसनी फैल गई है। उसका मोबाईल भी स्विच आफ बता रहा है। उसे अंतिम बार पुरी ओडिशा के एक होटल में देखा गया था। खबर से सक्रिय हुई पुलिस को भी युवा विज्ञानी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। उसके स्वजन भी किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।

बता दें इसरो अहमदाबाद में वैज्ञानिक सी के पद पर पदस्थ युवा विज्ञानी दीपक कुमार पैकरा मूलत: सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम कसकेला के रहने वाले हैं। उनके पिता रामदास पैकरा SECL कर्मचारी हैं। दीपक पैकरा साल 2018-19 से इसरो अहमदाबाद गुजरात में विज्ञानी सी के पद पर कार्यरत है।स्वजन के मुताबिक युवा विज्ञानी दीपक कुमार पैकरा पांच अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर अपने मूल निवास ग्राम कसकेला आने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन आज पर्यंत वह घर नहीं पहुंचा है। जिससे उसके स्वजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।

अचानक लापता दीपक पैकरा के पिता रामदास ने पांच अगस्त की रात को दीपक से बात की थी, उसने बताया था कि वह अहमदाबाद से रवाना हो गया है। उसके बाद से उसके द्वारा काल रिसीव नही किया जा रहा है और आठ अगस्त से उसका मोबाइल स्विच आफ बता रहा है। इस बात से चिंतित स्वजन ने लटोरी पुलिस को सूचना दी। मोबाइल का अंतिम टावर लोकेशन ओडिशा के पुरी शहर में होना बताया जाने पर जांच में उसके जीटी रोड स्थित होटल ब्लू मून में ठहरने की जानकारी मिली।

उक्ताशय की सूचना पुलिस को मिलने पर एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर लटोरी चौकी की दो सदस्यीय टीम युवा विज्ञानी के स्वजन के साथ पुरी के लिए रवाना हुई। टीम में शामिल प्रधान आरक्षक उदय सिंह एवं आरक्षक शिव राजवाड़े ने लापता विज्ञानी के चचेरे भाई राजेश पैकरा व उसके जीजा के साथ पूरी के होटल ब्लू मून पहुंच कर पडताल करने पर पाया कि सात अगस्त को विज्ञानी दीपक पैकरा ने तीन दिन के लिए होटल का एक कमरा बुक किया था। तीन दिन का किराया बतौर एडवांस उसने 24 सौ रुपये का भुगतान भी आनलाइन होटल प्रबंधन को कर दिया था।उसके बाद अचानक वह आठ अगस्त को तड;के होटल छोड;कर चला गया था। उसने अपना बकाया रुपए भी होटल प्रबंधन से वापस नहीं लिया था। दीपक का सुराग नही मिलने पर लटोरी पुलिस शुक्रवार को बेरंग वापस लौट आई है।

विज्ञानी दीपक का मोबाइल बंद रहने एवं उसका पता नहीं चलने पर उसके चचेरे भाई ने बीते गुरुवार को सी बीच थाना पुरी उड़ीसा में दीपक के रहस्यमय ढंग से लापता होने की सूचना देकर गुम इंसान कायम कराया। जिस पर थाना की टीम द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है। सी बीच थाने के निरीक्षक चिन्मया रावत ने बताया कि लापता दीपक पैकरा के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला जा रहा है। लटोरी पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन के सीसी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

युवा विज्ञानी के रहस्यमय ढंग से गायब होने के कारण अनहोनी से आशंकित उसके स्वजन ने शुक्रवार को सूरजपुर कलेक्टर एवं एसपी से मिलकर उक्त आशय की जानकारी देते हुए उसका पता लगाने की गुहार की है। जिस पर कलेक्टर एवं एसपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे लापता वैज्ञानिक दीपक की पता तलाश का हर संभव प्रयास करेंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/