जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / सक्ती - अनूप अग्रवाल की कार से साढ़े ग्यारह लाख बरामद , FST टीम ने जप्त किये रुपये , पूछताछ जारी / छत्तीसगढ़ - महानदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी , 07 लोगो की मौत , कई लापता , सभी की तलाश जारी / 10वी बोर्ड का रिजल्ट जारी , एक बार फिर छात्राओ का रहा दबदबा , शिक्षा मंडल की साइट पर चेक करे नतीजे / 
बांध की मिट्टी धंसी , 18 गांव कराए गए खाली , सेना के दो हेलिकाप्टर और एक कंपनी रेस्क्यू के लिए तैयार

   cgwebnews.in   

बांध की मिट्टी धंसी , 18 गांव कराए गए खाली , सेना के दो हेलिकाप्टर और एक कंपनी रेस्क्यू के लिए तैयार

19.59

मध्य प्रदेश
भोपाल 12 अगस्त 2022 - धार के धरमपुरी में कारम नदी पर निर्माणाधीन बांध में रिसाव और मिट्टी धसने से उत्पन्न् खतरे को देखते हुए सेना के दो हेलिकाप्टर और एक कंपनी मदद के लिए तैयार रखी गई है। धार के 12 और खरगोन के 06 गांवों को खाली कराकर रहवासियों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। बांध को सुरक्षित रखे जाने के लिए जल संसाधन विभाग काम कर रहा है। उधर, अपर मुख्य सचिव गृह डा.राजेश राजौरा और जल संसाधन एसएन मिश्रा ने मंत्रालय स्थित कंट्रोल रूम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की और अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।

कारम नदी पर कोठीदा-भारुडपुरा गांव के पास 590 मीटर लंबे और 52 मीटर ऊंचे मिट्टी के बांध का निर्माण जल संसाधन विभाग ने दिल्ली की एएमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी से कराया है। 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब तब 174 करोड़ रुपये व्यय हो चुके हैं। इसमें गुरुवार दोपहर को रिसाव शुरू हुआ। इससे बांध को नुकसान की आशंका को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने रिसाव को बंद कराने का काम किया लेकिन शुक्रवार को मिट्टी धस गई। इसके बांध के टूटने का खतरा पैदा हो गया। इस स्थिति को देखते हुए गृह विभाग ने सेना के दो हेलिकाप्टर और एक कंपनी को मदद के लिए तैयार रखने की व्यवस्था बनाई।

इंदौर और धार से राज्य आपदा राहत दल को भेजा। पुलिस बल, होमगार्ड और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को बचाव कार्य में लगाया। डा. राजौरा ने बताया कि जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक बांध की सुरक्षा को लेकर सभी कदम नहीं उठा लिए जाते हैं, तब तक ग्रामीणों को राहत शिविरों में ही रखा जाए। हाइवे के दोनों ओर पुलिस तैनात रखें। एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखें। ड्रोन से निगरानी की जाए। वरिष्ठ अधिकारी सतर्क रहें और मैदानी अमले के संपर्क में रहें।

बांध के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता सुरक्षा है। अभी इस पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रमुख अभियंता से लेकर सभी अधिकारी मौके पर हैं। जहां से पानी का रिसाव हो रहा था, उसे तो बंद कर दिया गया है लेकिन मिट्टी धस गई है। पानी की निकासी के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। निर्माण की गुणवत्ता आदि को लेकर विस्तृत जांच होगी। इसके बाद ही कारण पता लगेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नवनिर्मित बांध में रिसाव और मिट्टी धसने की घटना को भ्रष्टाचार का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण लगातार गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत कर रहे थे लेकिन इनकी अनदेखी की गई। इसका ही परिणाम है कि पहली वर्षा में ही रिसाव और मिट्टी धसने की घटना सामने आई। यह कोई पहला मामला नहीं है। आदिवासी क्षेत्रों में चले रहे विभिन्न् निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने बांध के निर्माण में भ्रष्टाचार और गुणवत्ताहीन निर्माण के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने, विशेषज्ञों का जांच दल बनाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने की मांग की।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/