चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / 
बड़ी खबर , भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी को 04 साल की सजा , भेजी गई जेल , जाने क्या है मामला

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी को 04 साल की सजा , भेजी गई जेल , जाने क्या है मामला

21.81

झारखंड
चाईबासा 12 अगस्त 2022 -  झारखंड में चाईबासा विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम की पत्नी मलाया हेम्ब्रम को नकली नोट चलाने का दोषी ठहराते हुए पश्चिम सिंघभूम जिले की एक अदालत ने उसे 04 साल की सजा सुनाई है साथ ही अदालत ने उस पर 05 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। चाईबासा के द्वितीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश सूर्यभूषण ओझा की अदालत ने बुधवार को मलाया हेम्ब्रम को जेल भेज दिया। 

पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम की दूसरी पत्नी मलाया हेम्ब्रम के खिलाफ 11 सितंबर 2020 को मतकमहातु गांव निवासी जयन्ती हेम्ब्रम ने मुफ्फसिल थाने में दो हजार का नकली नोट चलाने का मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी में कहा गया था कि मलाया हेम्ब्रम ने जयन्ती की दुकान से 1600 रुपये का सामान खरीदा और उसे दो हजार का नोट दिया। जयन्ती जब इस नोट को बैंक के ATM में जमा कराने गई तब ATM ने नोट को स्वीकार नहीं किया। 

शिकायत के अनुसार जयन्ती ने वापस जाकर वह नोट गांव के लोगों को दिखाया तो पता चला कि नोट जाली है। बाद में जब जयन्ती ने नकली नोट देने को लेकर 
मलाया हेम्ब्रम से शिकायत की तब मलाया हेम्ब्रम ने चाकू से हमला कर दिया। शिकायत में बताया गया है कि घटना के दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस के गश्ती दल ने मौके पर ही जाली नोट के साथ मलाया हेम्ब्रम
को पकड़ लिया। पुलिस की जांच में मलाया हेम्ब्रम
ने बताया था कि वह दो हजार का नकली नोट दिल्ली से 500 रुपये में लाकर यहां चलाती है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/