खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - थाने में पूछताछ के दौरान महिला से बदसलूकी करना आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ लाईन अटैच / छत्तीसगढ़ - इस दिन जारी होंगे ओपन स्कूल 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे , इस लिंक पर चेक कर सकते है रिजल्ट / जांजगीर चाम्पा - इन 12 पदों पर होगी सीधी भर्ती , सैलरी 25 हजार प्रतिमाह / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित बाईक पेंड़ से टकराई , हादसे में फूफा और भतीजे की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का पर्दाफाश , एक महिला गिरफ्तार , इसलिए किया था कांड / 
कुएं में डूबने से पिता और पुत्र सहित तीन की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा , कुँए में लगे पम्प को निकालने के दौरान हुआ हादसा

   cgwebnews.in   

कुएं में डूबने से पिता और पुत्र सहित तीन की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा , कुँए में लगे पम्प को निकालने के दौरान हुआ हादसा

87.76

मध्य प्रदेश
सागर 12 अगस्त 2022 -  सागर जिले में रक्षाबंधन के दिन कुएं में डूबने से पिता- पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई. यह घटना गौरझामर थाना क्षेत्र के मणि पिपरिया गांव की है. बताया जा रहा है कि कुएं में पानी की मोटर निकालने के दौरान यह हादसा हुआ. पहले एक की तबीयत बिगड़ी, दूसरा उसे बचाने कुएं में गया. जब दोनों नहीं आए तो तीसरा भी कुएं में उतरा और वापस नहीं आ सका. गांव में रक्षाबंधन पर्व की खुशियों के बीच मातम में बदल गईं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय खिलान सिंह लोधी के खेत में बने कुएं में पानी की मोटर लगाई हुई थी. कुआं करीब 60 फीट गहरा है. लगातार बारिश होने से कुएं का जलस्तर बढ़ गया, जिससे मोटर पानी में डूबने की संभावना बढ़ गई. ऐसे में कुएं से पानी की मोटर निकालने के लिए गुरुवार को वो बेटे नेतराज उर्फ नित्तू लोधी (25) और सिमरिया निवासी सुनील पटेल (25) के साथ कुएं पर पहुंचे. खिलान सिंह मोटर निकालने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए. नीचे बने ठिए पर खड़े होकर मोटर निकालने लगे और अचानक बेहोश होकर कुएं में डूब गए. यह देख बेटे ने दूसरे लोगों को सूचना दी और खुद भी कुएं में उतर गया जिसके बाद वह भी कुएं में डूब गया. इसके बाद तीसरा व्यक्ति के साथ भी ऐसा ही हुआ. जब चौथा व्यक्ति कुए के अंदर गया तो उसने बताया कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो तत्काल ही उसे ऊपर खींच लिया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

इसके बाद सागर से SDRF की टीम गौरझामर पहुंची. करीब 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद पिता-पुत्र सहित तीनों लोगों के शव कुएं से बाहर निकाले गए और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/