स्कूल के क्लासरूम में महिला टीचर ने नाबालिग छात्र के साथ किया सुहागरात की प्रेक्टिस , FIR हुआ दर्ज / PM मोदी ने दी 05 बड़ी गारंटी , कहा जब तक मोदी है तब तक कोई भी माई का लाल,,, / सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत , कार का टायर बदलते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर / छत्तीसगढ़ - ज्वेलर्स गोविंदराम अनिल कुमार और तिवारी ज्वेलर्स के शोरूम में छापा , सराफा कारोबारियों में हड़कंप / सक्ती के युवक के पास आया PM मोदी का पत्र , PM मोदी ने पत्र में लिखी यह भावनात्मक बात / सक्ती - गोमती देवी हॉस्पिटल को बचाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग?? , क्लीनचिट देने की हो रही है तैयारी?? / छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गई लाइनमैन गौतम भोई की जान , अधिकारी कह रहे है जांच की बात / छत्तीसगढ़ - पत्नी के घर से बाहर जाते ही SECL कर्मी पति ने लगाई फाँसी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात / पति कमाने गया शहर तो देवर से बढ़ गई पत्नी की नजदीकियां , और जब पति गांव वापस आया तो... / 
गैंगरेप के बाद पैदा हुए बेटे ने 28 साल बाद बलात्कारी को ढूंढ निकाला , और अपनी माँ को दिलाया न्याय

   cgwebnews.in   

गैंगरेप के बाद पैदा हुए बेटे ने 28 साल बाद बलात्कारी को ढूंढ निकाला , और अपनी माँ को दिलाया न्याय

54.61

उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर 11 अगस्त 2022 -  उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 12 साल की उम्र में गैंगरेप की शिकार हुई महिला को 28 साल बाद न्याय मिला है। 12 साल की लड़की से रेप के 27 साल बाद पुलिस ने इसकी FIR दर्ज की और मामला दर्ज करने के साल भर बाद एक आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरा आरोपी उसका सगा भाई नकी हसन जो कि फरार था उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के भाई को गिरफ्तार किए जाने के एक हफ्ते बाद यह गिरफ्तारी हुई है।

28 साल पहले 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस ने इसी साल एक अगस्त को आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में शामिल गुड्डू के सगे भाई और दूसरे आरोपी नकी हसन को भी रेलवे स्टेशन के बाहर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला ???

शाहजहांपुर में ही रहने वाली 12 साल की बच्ची के साथ दो सगे भाइयों ने रेप किया था जिसके बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। जब बेटे ने मां से अपने पिता का नाम पूछा, तब सच्चाई सामने आई और कोर्ट के आदेश पर 04 मार्च, 2021 को थाना सदर बाजार में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। घटना के समय पीड़िता की उम्र 12 साल थी और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी गुड्डू और नकी हसन एवं पीड़िता और उसके बेटे का DNA टेस्ट कराया गया जिसका मिलान हो गया इसके बाद एक आरोपी गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज भेज दिया था जबकि दूसरे आरोपी की बुधवार गिरफ्तारी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता सदर बाजार थाना क्षेत्र में अपने बहन-बहनोई के यहां रहती थी, उसी दौरान नकी हसन और उसके छोटे भाई गुड्डू ने उसके साथ रेप किया जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई और 1994 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। बाद में उसने बच्चे को उधमपुर हरदोई में रहने वाले एक परिचित व्यक्ति को दे दिया था। पीड़िता के बहनोई का ट्रांसफर रामपुर जिले में होने पर बहनोई ने पीड़िता का विवाह गाजीपुर के एक व्यक्ति से कर दिया, लेकिन पति को रेप की घटना का पता चलने पर उसने पीड़िता से संबंध खत्म कर लिया इसके बाद महिला लखनऊ आकर रहने लगी।

उधर, पीड़िता के बेटा बड़ा हो गया और उसने अपने अभिभावक से अपने माता-पिता के बारे में पूछा तब उसे पीड़िता के पास शाहजहांपुर पहुंचा दिया गया। मां से मिलने के बाद उसने अपने पिता का नाम पूछा जिसके बाद मां ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया पुलिस ने दोनों आरोपियों के DNA टेस्ट कराया, जिसके बाद आरोपी गुड्डू का DNA टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुड्डू को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/