सक्ती - गोमती देवी हॉस्पिटल को बचाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग?? , क्लीनचिट देने की हो रही है तैयारी?? / छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गई लाइनमैन गौतम भोई की जान , अधिकारी कह रहे है जांच की बात / छत्तीसगढ़ - पत्नी के घर से बाहर जाते ही SECL कर्मी पति ने लगाई फाँसी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात / पति कमाने गया शहर तो देवर से बढ़ गई पत्नी की नजदीकियां , और जब पति गांव वापस आया तो... / छत्तीसगढ़ - सेंट्रल जेल के बैरक नंबर 04 में चला चाकू , एक कैदी को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / स्कूल जाने से मना कर रही थी बेटी , पिता ने कारण पूछा तो रह गया हैरान , कहा टीचर मेरे साथ.. / छत्तीसगढ़ - मालगाड़ी की चपेट में आये दो युवक , एक कि मौत और दूसरे का पैर कटकर अलग / पहले कांग्रेस नेता के बेटे पर लगाया रेप का आरोप , फिर कोर्ट में बयान से पलटी पीड़िता , कहा वो मेरा अच्छा दोस्त / भाभी की चाहत ने देवर को हत्यारा बनने पर किया मजबूर , सोते वक्त रेत दिया बड़े भाई का गला / 
DSP की करतूत , झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दे कर दो बच्चो की माँ के साथ करता था दुष्कर्म

   cgwebnews.in   

DSP की करतूत , झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दे कर दो बच्चो की माँ के साथ करता था दुष्कर्म

72.55

देश
चंडीगढ़ 11 अगस्त 2022 -  पटियाला के एक DSP के खिलाफ उसी के मकान में सात वर्षों तक बतौर किराएदार परिवार सहित रही एक महिला ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने और इंकार या किसी से शिकायत करने पर पूरे परिवार पर FIR दर्ज करने की धमकियां देने के आरोप लगाया है। पीड़ित महिला और उसके पति बच्चों के भविष्य को लेकर चुप रहे लेकिन अब महिला के दोनों बेटे विदेश चले गए हैं, जिसके बाद महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी।

लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद गठित की गई SIT ने जब कोई कार्यवाही नहीं की तब पीड़ित महिला ने एडवोकेट एस.के. गर्ग नरवाना के जरिये पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोपी DSP उसके गनमैन व धमकियां देने वालों पर मामला दर्ज करने व उसकी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

जस्टिस राजमोहन सिंह ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार व पुलिस को नोटिस जारी किया है, जिसे सरकार की अधिवक्ता आकांक्षा ने स्वीकार किया। प्रतिवादियों को 18 अक्टूबर तक कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पीड़ित महिला व उसके परिवार को पुलिस परेशान नहीं करेगी। 

याचिका में बताया गया कि महिला अपने पति व 2 बेटों के साथ DSP संदीप सागर के मकान में किराएदार के रूप में वर्ष 2013 में रहने आई थी। वे लोग वर्ष 2020 तक वहां रहे इस दौरान DSP ने याचिकाकर्ता महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर DSP संदीप सागर उसके पति व उसके साथ मारपीट करता रहा और बच्चों सहित FIR दर्ज कर जेल भेजने की धमकियां देता रहा। 

बचाव के लिए उन्होंने अपने घर में CCTV कैमरे भी लगवाए लेकिन किसी अज्ञात ब्यक्ति को बहाने से उनके घर भेज CCTV फुटेज भी गायब करवा दी। महिला साल 2020 में खुद के मकान में रहने चली गई लेकिन वहां भी DSP संदीप सागर जबरन घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा साथ ही अपने गनमैन राकेश व अन्य पुलिस वालों को उनके घर भेज कर प्रताड़ित करते हुए शारीरिक संबंध बनाने को विवश करता रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/