दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / 
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक , एम्स हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

   cgwebnews.in   

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक , एम्स हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

32.80

नई दिल्ली
नई दिल्ली 10 अगस्त 2022 -  पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बुधवार को तबीयत खराब हो गई। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजू को जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनके करीबी मकबूल निसार ने दैनिक भास्कर से कॉमेडियन को हार्ट अटैक आने की पुष्टि की है।

मकबूल निसार ने बताया कि राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में सुबह वर्कआउट कर रहे थे। इस दौरान ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर पड़े थे। इसके बाद तुरंत राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। राजू ने 2014 में BJP पार्टी ज्वॉइन की थी।

मकबूल निसार ने आगे बताया, "राजू की हालत अभी तो स्टेबल है। जल्द ही उनका हेल्थ अपडेट दिया जाएगा। डॉक्टरों की टीम ने राजू की पिछली मेडिकल रिपोर्ट्स मंगवाई हैं, उसके आधार पर डॉक्टर्स उनकी बायपास सर्जरी करने का फैसला लेंगे। हालांकि, राजू लगातार फिट एंड फाइन रहें हैं। वो निरंतर जिम करते रहें हैं। उनके आगे कई शहरों में शोज लाइन अप हैं। 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थे।"

राजू श्रीवास्तव अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। वे कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं। सालों से राजू अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं राजू बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे और उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया। उन्होंने बतौर स्टेज परफॉर्मर अपने करियर की शुरुआत की थी।

राजू को अमिताभ बच्चन का लुक अलाइक होने पर पहचाना जाता था। स्ट्रगल के दिनों में राजू 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'बॉम्बे टू गोवा', 'आमदनी अठ्ठनी खर्चा रुपैया' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करते दिख चुके हैं। राजू को 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से देशभर में पहचान मिली थी, इस कॉमेडी शो में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया था।

राजू ने रियलिटी शो 'बिग बॉस-3' में भी पार्टिसिपेट किया था। राजू को साल 2014 में समाजवादी पार्टी से टिकट दी गई थी, हालांकि कुछ समय बाद ही उन्होंने टिकट लौटा दी थी। इसके बाद उन्होंने BJP का दामन थाम लिया था। PM नरेंद्र मोदी ने राजू को स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनाया था, जिसके बाद से राजू लगातार अपने कार्यक्रमों के जरिए स्वच्छता से जुड़ी जागरुकता फैलाते आए हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/