मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
तो क्या छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कार्यालयों में अनिश्चितकाल के लिए हो जाएगा टोटल लॉकडाउन

   cgwebnews.in   

तो क्या छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कार्यालयों में अनिश्चितकाल के लिए हो जाएगा टोटल लॉकडाउन

17.68

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 08 अगस्त 2022 -  प्रदेश भर के अधिकारी कर्मचारी अपने दो सूत्री मांगों को लेकर आर पार की लड़ाई के मूड में है 22 अगस्त से प्रदेशभर के कर्मचारी अधिकारी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन की रणनीति के लिए जांजगीर के नहरिया बाबा रोड कर्मचारी भवन जांजगीर में प्रदेश संयोजक कमल वर्मा की उपस्थिति में 09 अगस्त को 1:00 बजे बैठक आयोजित है जिसमें जिला फेडरेशन के समस्त अध्यक्ष बैठक में उपस्थित होंगे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार एवं जिला महासचिव अर्जुन सिंह क्षत्री ने बताया कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर कर्मचारी अधिकारी को देय तिथि से 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतन मान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर कर्मचारी अधिकारी लगातार चरणबद्ध आंदोलन करते आ रहे हैं वर्तमान में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया है जिसके कारण अब केंद्र के कर्मचारियों को कुल 38% महंगाई भत्ता माह जुलाई से प्राप्त होगा जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर की भुगतान किया जाएगा पदाधिकारियों ने कहा छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भी विगत दिनों मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ाया है जिससे वर्तमान में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को कुल 34% महंगाई भत्ता प्राप्त होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार वर्तमान में अपने कर्मचारियों को मात्र 12% ही महंगाई भत्ता का भुगतान कर रही है छत्तीसगढ़ के कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों से कुल 16% महंगाई भत्ता पीछे चल रहे हैं जिसे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को लाखों का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है फेडरेशन द्वारा लगातार ज्ञापन एवं हड़ताल के माध्यम से राज्य सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सरकार द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों को विगत 3 वर्षों से नजरअंदाज की जा रही है जिसके कारण अब कर्मचारियों को फेडरेशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

चौथे चरण के आंदोलन में 22 अगस्त से अनिश्चित कालीन आंदोलन में जाने 09 अगस्त को दोपहर 01 बजे नहरिया बाबा रोड कर्मचारी भवन जांजगीर में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा के द्वारा जिले में तैयारी हेतु बैठक की समीक्षा करेंगे जिला के फेडरेशन से संबंधित समस्त अध्यक्ष पदाधिकारी समयानुसार बैठक में उपस्थित होने हेतु विश्वनाथ सिंह परिहार अर्जुन सिंह क्षत्री डॉक्टर वी.के. पैगवार , आर.जे. वर्मा , धर्मेंद्र यादव राम किशोर शुक्ला ने अपील की है
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/