छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / 
CISF के दो जवानों में दिखे मंकीपाक्‍स जैसे लक्षण , जांच के लिए पुणे भेजा गया सेंपल

   cgwebnews.in   

CISF के दो जवानों में दिखे मंकीपाक्‍स जैसे लक्षण , जांच के लिए पुणे भेजा गया सेंपल

66.90

जगदलपुर
जगदलपुर 08 अगस्त 2022 -  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल डिमरापाल में भर्ती केंद्रीय औद्याेगिक सुरक्षा बल (CISF) के दो जवानों में मंकीपाक्‍स जैसे लक्षण पाए जाने पर सेंपल (फोड़े का मवाद का) जांच के लिए पुणे स्थित लैब को भेजा गया है। दोनों जवानों को रविवार को किरंदुल से जगदलपुर मेडिकल कालेज इलाज के लिए लाया गया था। दोनों किरंदुल स्थिति राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ( NMDC ) की लौह अयस्क उत्पादन परियोजना में पदस्थ हैं।

मेडिकल कालेज के मेडिसीन विभाग के प्रमुख डा नवीन दुल्हानी ने नईदुनिया से चर्चा में बताया कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं मिल जाती मंकी पास्क ही है यह कहना जल्दबाजी होगी। मंगलवार या बुधवार को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि क्या बीमारी है। उन्होंने बताया कि दोनों जवानों के शरीर में दाने निकल आए हैं। दानों में लिमफोल्ड नहीं हैं। जवानों के सीने और पेट के पास ज्यादा दानें हैं, हथेली और पैर के तलुवों में दानें नहीं दिखाई दिए हैं।

डा नवीन दुल्हानी के अनुसार चिकनपाक्स मिजल्स भी हो सकता है। लक्षण मंकीपाक्‍स के भी लक्षण हैं इसलिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। मंकीपाक्‍स की भी यदि पुष्टि होती है तो उसका भी इलाज है इसमें घबराने जैसी बात नहीं है। उन्होंने बताया कि दोनों जवानों की ट्रेवल हिस्ट्री ले ली गई है। जवानों का नाम फिलहाल गोपनीय रखा जा रहा है। दोनों युवा हैं और इनमें एक की उम्र 26 और दूसरे की 34 साल बताई गई है। विदित हो कि मंकीपाक्‍स के खतरे को ध्यान में रखकर केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/