छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
सरकारी आवास में ASI ने गोली मार कर की खुदकुशी , पुलिस मामले की जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

सरकारी आवास में ASI ने गोली मार कर की खुदकुशी , पुलिस मामले की जाँच में जुटी

40.96

बिहार
बिहार 08 अगस्त 2022 -  खगडिय़ा नगर थाना में पदस्थ ASI सुरेंद्र यादव ने अपने कनपट्टी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सर्विस रिवाल्वर से नगर थाना परिसर के अपने सरकारी आवास में गोली मारकर इहलीला समाप्त कर ली। अब तक घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। 

जानकारी अनुसार नगर थाना परिसर में अचानक गोली की आवाज सुनकर मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मी एएसआइ सुरेंद्र यादव के आवास की ओर दौड़ पड़े। खून से लथपथ एएसआइ को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक एएसआइ सुरेंद्र यादव सहरसा जिले के परमिनियां हाल्ट के बगल में अवस्थित दुधैला गांव के रहने वाले थे। दुधैला सहरसा के सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र में आता है। वे 1989 बैच के सिपाही थे। 

पदोन्नति पाकर ASI के पद तक पहुंचे थे। सूचना पर एसपी अमितेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के अनुसार वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तनाव में रह रहे थे। अब तनाव पारिवारिक था कि, विभागीय, इसको लेकर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। घटना के तत्कालीन कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। मृतक एएसआइ के स्वजनों को सूचना दी गई है। वे घर से चल चुके हैं। स्वजनों के आने पर बहुत कुछ स्पष्ट हो पाएगा। मृतक एएसआइ सुरेंद्र यादव शारीरिक रूप से कमजोर थे। उन्हें टायफायड भी हुआ था। वे छापेमारी में भी नहीं जाते थे। बावजूद सर्विस रिवाल्वर क्यों रखे थे, समझ से परे है। स्वजन आ रहे हैं। तब जाकर मामला स्पष्ट हो सकेगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/