जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
तेज रफ्तार कार आपस मे टकराई , दर्दनाक हादसे में बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सहित 04 की मौत

   cgwebnews.in   

तेज रफ्तार कार आपस मे टकराई , दर्दनाक हादसे में बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सहित 04 की मौत

26.74

देश
बीकानेर 08 अगस्त 2022 -  श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा गांव के पास रविवार को दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन जनों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंच कर दम तोड़ा। मृतकों में राजस्थान बार काउंसिल जयपुर के पूर्व चेयरमैन भी शामिल हैं।

श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि तहसील के बिग्गा गांव के पास रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ। इसमें चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में भरतपुर हाल पता जयपुर निवासी संजय पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, झुंझुनूं निवासी विनोद पुत्र जीवराज, सीकर निवासी सुलोचना एवं रमेश शामिल हैं।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार राजस्थान बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा अपनी पत्नी शालिनी शर्मा के साथ जयपुर से बीकानेर आ रहे थे। कार को उनका ड्राइवर रमेश चला रहा था।

वहीं दूसरी कार में बीकानेर से सुलोचना जाट व उनका चालक विनोद सीकर जा रहे थे। सीकर में सुलोचना का कोचिंग सेंटर है, जो पेशे से शिक्षिका हैं। श्रीडूंगरगढ़ से निकलते ही बिग्गा गांव के पास हादसा हो गया। हादसे में संजय शर्मा के कार चालक रमेश की मौके पर मौत हो गई। शेष सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने संजय शर्मा, सुलोचना व विनोद को मृत घोषित कर दिया।

वहीं संजय शर्मा की पत्नी शालिनी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता संजय शर्मा अपनी पत्नी शालिनी के साथ बीकानेर आ रहे थे,जहां शालिनी की बहन के यहां कोई कायर्क्रम था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/