कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / 
बड़ा सड़क हादसा , गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

   cgwebnews.in   

बड़ा सड़क हादसा , गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

66.87

उत्तराखंड
देहरादून 07 अगस्त 2022 - आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मसूरी-देहरादून रोड पर आईटीबीपी के पास राज्य परिवहन की एक बस गहरी खाई में गिर गई. बस के खाई में गिरने से कई यात्री घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बस में करीब 39 यात्री सवार थे. इनमें से 08 यात्रियों की हालत काफी खराब है. वहीं अन्य 31 यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही देहरादून की डीएम सोनिया सिंह मौके पर घटनास्थल पहुंचीं. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया. डीएम सोनिया सिंह ने डॉक्टरों से घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. वहीं डीएम के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर मसूरी पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तब बहुत तेज बारिश हो रही थी, जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आई. स्थानीय लोगों ने बताया कि मसूरी-देहरादून रोड पर आईटीबीपी के पास यह हादसा हुआ. बस तेज रफ्तार में थी, जिस कारण अनियंत्रित होने से खाई में पटल गई।

लोगों ने बताया कि हादसा होते देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पास में ही आईटीबीपी के कैंप था ITBP के जवान भी मौके पर पहुंच गए. आईटीबीपी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/