सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / 
सैक्स रैकेट में पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा , बिट क्वाइन से बुक होती थीं कॉल गर्ल

   cgwebnews.in   

सैक्स रैकेट में पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा , बिट क्वाइन से बुक होती थीं कॉल गर्ल

20.91

मध्य प्रदेश
इंदौर 07 अगस्त 2022 -  इंदौर क्राइम ब्रांच ने एस्कार्ट सर्विस (देह व्यापार) के पाकिस्तानी कनेक्शन का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने IT कंपनी पर छापा मारकर मैनेजर सहित 08 इंजीनियरों को गिरफ्तार किया है। उनके द्वारा बनाई गई एस्कार्ट सर्विस वेबसाइट का सर्वर पाकिस्तान का मिला है। वेबसाइट बनवाने वाला सरगना भी पाकिस्तानी है जो वेबसाइट को रिमोटली मेंटेन करवाता था। लड़कियों की बुकिंग डालर और बिट क्वाइन से होती थी। ATS और IB भी खुफिया जानकारी जुटा रही है।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित साईंराम प्लाजा में अरागलोन टेक्नोलाजी प्रा.लि. कंपनी की आड़ में एस्कार्ट सर्विस संचालित हो रही है। शुक्रवार देर रात टीम ने छापा मारकर आरोपित संतोष देवीसिंह सोलंकी प्राइम पार्क, पुष्पेंद्र राजेंद्रसिंह ठाकुर गंगानगर देवास, कुंदन भगवानसिंह प्लेटिनम पैराडाइज, मानेंद्र बादामसिंह पटेल ट्रैजर विहार, पवन रामबन गोस्वामी प्लेटिनम पैराडाइज, अमय मिलिंद माइंदे तेजपुर गड़बड़ी, कृष्णपाल महेंद्र प्रतापसिंह स्कीम-51 संगमनगर, जितेंद्र राजेंद्र जैन स्कीम-54 विजय नगर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मास्टरमाइंड प्रशांत शिंदे और फयाज फरार हो गए।

पुलिस को हार्लोथब डाट काम, बेडपेज डाट काम और ईबैकपेज डाट काम के नाम से तीन एस्कार्ट सर्विस वेबसाइट्स मिलीं जिनका सर्वर तो पाकिस्तान का है लेकिन फयाज और प्रशांत इन्हें स्कायअप और टीम व्यूवर एप (रिमोट) से मेंटेन कर रहे थे। पुलिस ने सभी कर्मचारियों के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। हालांकि जमानती जुर्म होने से शनिवार सुबह सभी को रिहा करना पड़ा। गिरफ्तार आरोपितों की 80 हजार से एक लाख रुपये प्रति माह सैलरी है।

एडिशनल DCP (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक आरोपितों द्वारा बनाई वेबसाइट्स से विभिन्न देशों में लड़कियां सप्लाई होती थीं। होम पेज पर ही देशों और शहरों के नाम लिखे हुए थे। उसमें बुकिंग आप्शन में अश्लील फोटो और वीडियो भी थे। शुल्क डालर और बिट क्वाइन के माध्यम से फयाज, प्रशांत और कंपनी के खाते में जमा करवाया जाता था।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपित चार साल से एस्कार्ट सर्विस के लिए वेबसाइट बना रहे हैं। मूलत: शरदचंद्र मार्ग धार निवासी प्रशांत पहले इंदौर में भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहता था। फिलहाल वह गोवा रहने चला गया। वेबसाइट बनवाने वाला आरोपित फयाज मूलत: पाकिस्तानी है। उसके द्वारा मुहैया करवाया गया पोर्न मटेरियल कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर वेबसाइट पर अपलोड कर देते थे। उसने इमारत की चौथी मंजिल पर जगह किराये पर ली थी। पुलिस ने अनुबंध जब्त कर लिया है। खातों को सील करने के लिए बैंकों को पत्र लिखा है। इंदौर में जिन लड़कियों के नाम और नंबर लिखे हैं उनकी तस्दीक की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/