जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , मंदिर के पुजारी की गला रेत कर हत्या , इलाके में मची सनसनी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , मंदिर के पुजारी की गला रेत कर हत्या , इलाके में मची सनसनी

11.68

गौरेला पेंड्रा मरवाही
GPM 07 अगस्त 2022 -  गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मनोरा बांध के पास शनिवार देर रात एक 60 साल के वृद्ध का पैर-गला कटा हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि वृद्ध वहीं पास ही स्थित बजरंग बलि के मंदिर में पूजा-पाठ कराता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में वृद्ध के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, मरवाही के मनोरा गांव के बहुटटोला में बजरंगबली और देवी जी का मंदिर है। इसी मंदिर में हीरादीन (60) रहकर पुजारी के साथ पूजा-पाठ में सहयोग करता था। करीब 40 साल पहले वह अपनी पत्नी से अलग हो गया था और उसने दूसरी शादी कर ली थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हीरादीन का शव बांध के किनारे पड़ा हुआ है। पुलिस पहुंची तो देखा कि धारदार हथियार से हीरादीन का पैर घुटने के पास से काट दिया गया था। वहीं उसकी गर्दन पर भी वार था। 

मरवाही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि हीरादीन मंदिर के पूजा-पाठ में सहयोग करता था। अभी तक कि जांच में सामने आया है कि दूसरी शादी के बाद हीरादीन ने संपत्ति का बंटवारा कर दिया था, लेकिन उसकी पहली पत्नी से बड़ा बेटा इससे संतुष्ट नहीं था। इसे लेकर पिता-पुत्र के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। करीब साल भर पहले भी विवाद की स्थिति बनी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इसी दिशा में फिलहाल जांच कर रही है। हीरादीन के बेटे को हिरासत में लिया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/