होटल में सट्टे के साथ जिस्म का कारोबार , ग्राहकों की डिमांड पर आती थी कॉलगर्ल , 09 गिरफ्तार / बड़ा हादसा - तेज रफ्तार ऑटो और JCB में टक्कर , हादसे में 07 लोगो की मौके पर ही मौत / पति के अवैध संबंध की जानकारी होने पर पत्नी बनी चंडी , की ऐसी खातिरदारी की पति पँहुच गया हॉस्पिटल / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई , मुठभेड़ मे 29 माओवादियों के मारे जाने की खबर / छत्तीसगढ़ - पुलिस देगी 05 लाख नगद इनाम और परमानेंट सरकारी नौकरी , बस करना होगा यह काम / छत्तीसगढ़ के इन 13 जिलों में बारिश की चेतावनी , तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना / जांजगीर चाम्पा - सांसद बनने के लिए मची होड़ , तीसरे दिन कमलेश ,शिव सहित 06 प्रत्यासियो ने जमा किया नामांकन / छत्तीसगढ़ - जान से मारने की धमकी देकर युवती से गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ में मॉब लींचिंग?? , छेड़छाड़ करने पर भीड़ ने पीट-पीट कर युवक को उतारा मौत के घाट / 
छत्तीसगढ़ - वाट्सएप की DP में कलेक्टर की तस्वीर लगाकर अधिकारियों से मांगे पैसे , हुई शिकायत

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - वाट्सएप की DP में कलेक्टर की तस्वीर लगाकर अधिकारियों से मांगे पैसे , हुई शिकायत

63.75

दंतेवाडा
दंतेवाड़ा 06 अगस्त 2022 -  दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार की डीपी में तस्वीर लगाकर पैसे वसूलने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने दंतेवाड़ा एसपी से उक्त नंबर सहित इस प्रकरण की शिकायत की है।

इंटरनेट मीडिया में दूसरों की डीपी लगाकर फर्जीवाड़ा करना अथवा लोगों से पैसे मांगना ठगी का सबसे सरल ढंग बनते जा रहा है। ऐसे ढेरों प्रकरण हुए जिसमें लोगों ने ठग को अपना परिचित समझकर पैसे भी दे दिए। इस बीच ठगों का साहस अब इतना बढ़ गया है कि वे कलेक्टर तक को नहीं छोड़ रहे हैं।

दंतेवाड़ा कलेक्टर के नाम पर ठगी का ऐसा ही प्रयास किया गया है। हैकर ने वाट्सएस की डीपी में कलेक्टर की फोटो लगा रखी है। उसने डीपी वाले नंबर से कई अधिकारियों को पैसों के लिए संदेश भेजे। अधिकारियों से इस तरह की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने जब इसकी जांच करवाई तब ये सही पाया गया।

कलेक्टर ने वाट्सएप पर मोबाइल नंबर - 8179240441 की स्क्रीन शाट लेकर दंतेवाड़ा एसपी से इसकी शिकायत की है। फोन करने पर उक्त नंबर आउट आफ सर्विस बता रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस मामले की वो FIR भी दर्ज करवाएंगे।

बता दें कि कलेक्टर के नाम से इस तरह से पैसे की वसूली का ये पहला मामला है। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अपने मोबाइल में एक स्टेटस डालकर भी सभी को सचेत किया है। उन्होंने बताया कि इस सबंध में दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी को मोबाइल पर सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि उनके पास भी इस तरह का कोई संदेश आता है तो वे उन्हें सूचित करें।

साइबर ठगों के विरुद्ध बड़े शहरों में इस तरह की शिकायतें आती है। दंतेवाड़ा जैसे शहर में अधिकारी, वो भी कलेक्टर की तस्वीर लगाकर ठगी करने का ये पहला प्रकरण है। कलेक्टर के साथ हुई इस घटना के बाद अब पुलिस भी सतर्क हो गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/