छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - थाने में पूछताछ के दौरान महिला से बदसलूकी करना आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ लाईन अटैच / छत्तीसगढ़ - इस दिन जारी होंगे ओपन स्कूल 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे , इस लिंक पर चेक कर सकते है रिजल्ट / जांजगीर चाम्पा - इन 12 पदों पर होगी सीधी भर्ती , सैलरी 25 हजार प्रतिमाह / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित बाईक पेंड़ से टकराई , हादसे में फूफा और भतीजे की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का पर्दाफाश , एक महिला गिरफ्तार , इसलिए किया था कांड / छत्तीसगढ़ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया इस्तीफा , कांग्रेस नेता ने कहा नियम विरुद्ध किये है काम / 
बिजली विभाग का रिटायर्ड सब इंजीनियर निकला करोड़ो का आसामी , EOW की छापेमार कार्यवाही जारी

   cgwebnews.in   

बिजली विभाग का रिटायर्ड सब इंजीनियर निकला करोड़ो का आसामी , EOW की छापेमार कार्यवाही जारी

64.86

मध्य प्रदेश
बालाघाट 05 अगस्त 2022 -  बालाघाट के भटेरा में सेंटमेरी स्कूल के समीप निवासरत विद्युत विभाग के सेवानिवृत सहायक यंत्री दयाशंकर प्रजापति के घर पर EOW जबलपुर की टीम ने आज सुबह करीब 05 बजे पहुंचकर आय से अधिक संपति के मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।

ईओडब्ल्यू DSP मंजीत सिंह ने बताया कि EOW जबलपुर में सेवानिवृत सहायक यंत्री व उनकी पत्नी के विरुद्ध शिकायत हुई थी कि सेवाकाल के दौरान आय से अधिक संपति अर्जित की गई और एक सतपुड़ा फायनेंस कंपनी चलाई जा रही है, जिसके नाम पर प्रापर्टी खरीदने और बेचने का कार्य किया जा रहा है। शिकायत पर भोपाल में प्रकरण दर्ज किया गया है।

DSP ने बताया कि बालाघाट न्यायालय से कार्यवाही का वारंट लेकर प्रारंभिक जांच शुरु की गई है, यहां करोड़ों की संपति पाई है, जिसमें जहां वे लोग रह रहे हैं, वहीं चार आलीशान मकान , दो प्लाट , प्रेमनगर में भी मकान है और कंपनी के नाम पर भी काफी संपति है। वहीं बूढ़ी में पांच प्लाट , गर्रा में एक प्लाट , गायखुरी में एक प्लाट ,ग्राम मौजा में पांच प्लाट मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है।

सेवाकाल के दौरान पत्नी के नाम शु़रू की गई कंपनी की जानकारी विभाग को दी गई है, या नहीं वहीं अभी वर्तमान में कंपनी के एमडी अभी सहायक यंत्री स्वयं है। उन्होंने बताया कि 2018 में वे सिवनी जिले से सेवानिवृत हुए हैं। EOW जबलपुर से DSP मंजीत सिंह , निरीक्षक लक्ष्मीप्रसाद यादव , निरीक्षक छविकांति आर्मो , निरीक्षक शशिकला मस्कुले , निरीक्षक मोमेन्द्र मर्सकोले , उपनिरीक्षक कीर्ति शुक्ला समेत अन्य स्टाफ कार्यवाही कर रहा है। वहीं बालाघाट पुलिस की भी सुरक्षा के लिहाज से मदद ली गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/