सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में सीधी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने जिला स्तरीय भर्ती व चयन समिति गठित

   cgwebnews.in   

तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में सीधी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने जिला स्तरीय भर्ती व चयन समिति गठित

10.58

कबीरधाम
कवर्धा 04 अगस्त 2022 -  कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर आज आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय में ’’विशेष पिछड़ी जनजाति’’ बैगा समाज के प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य शासन के निर्देश पर कबीरधाम जिले मे निवासरत ’’विशेष पिछड़ी जनजाति’’बैगा समाज के शिक्षित युवक-युवतियों को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में पात्रतानुसार सीधी भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईतवारी राम बैगा ,  पुरूराम मेरावी अध्यक्ष बैगा विकास अभिकरण , अंतूराम पडिया अध्यक्ष निगरानी समिति विशेष पिछड़ी जनजाति आवासीय विद्यालय पोलमी ,  प्यारे राम चिखलिया ग्राम बकेला एवं श्री तिजल बैगा ग्राम लूप आदि उपस्थित थे।

बैठक में सहायक आयुक्त आर.एस. टंण्डन ने बैगा समाज के प्रमुखों को बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक दिनांक 27 अगस्त, 2019 के निर्णयानुसार ’’विशेष पिछड़ी जनजाति’’ के सभी शिक्षित पात्र युवाओं का सर्वे कराकर उनकी पात्रतानुसार नियुक्ति की कार्रवाई की जाए। जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग,  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश 27 जून 2022 अनुसार जिला कबीरधाम अन्तर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बैगा जनजाति के शिक्षित पात्र युवाओं को उनकी पात्रतानुसार जिले में सीधी भर्ती के तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों के विरूद्व भर्ती करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है।

विशेष भर्ती प्रक्रिया के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से पूर्व में प्राप्त बैगा जनजाति के शिक्षित युवाओं की सूची तथा अन्य सभी पात्र शिक्षित बैगा युवाओं को सूचित करते हुए आवेदन पत्र दिनांक 30.जुलाई .2022 से लेना प्रारम्भ किया गया। उक्त आवेदन आदिवासी विकास शाखा, जिला कार्यालय कबीरधाम में लिए जा रहे हैं। जिले में निवासरत बैगा परिवार के शिक्षित युवाओं की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास के माध्यम से प्राप्त कर तथा अन्य सभी पात्र शिक्षित युवाओं से आवेदन पत्र बुलाए गए हैं। 03 अगस्त 2022 तक लगभग 502 आवेदन पत्र शिक्षित बैगा युवाओं से प्राप्त हुए हैं।

इस विशेष भर्ती अभियान के संबंध में जिला कार्यालय कबीरधाम में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास के द्वारा बैगा जनजाति के युवाओं एवं उनके सामाजिक प्रमुखों से चर्चा कर सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई है। कलेक्टर के द्वारा बैगा जनजाति के समस्त शिक्षित युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए न केवल पूर्व प्राप्त सूची से बल्कि अन्य सभी शिक्षित बैगा युवाओं से भी आवेदन पत्र लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष भर्ती अभियान में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय भर्ती एवं चयन समिति का गठन किया गया है। उक्त चयन समिति कलेक्टर के निर्देशानुसार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। 

बैगा जनजाति के शिक्षित युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर पात्रता अनुसार नियुक्ति देने हेतु आवेदन पत्र में लिये जा रहे हैं कलेक्टर ने बैगा जनजाति के शिक्षित युवाओं से आवश्यक दस्तावेजों सहित आदिवासी विकास शाखा जिला कार्यालय कवर्धा में आवेदन जमा करने की अपील की है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/