आज देर शाम से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / पूर्व विधायक की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाये गंभीर आरोप , कहा भूपेश की प्रताड़ना के वजह से ही,, / मोदी से पहले योगी आएंगे छत्तीसगढ़ , इन तीन लोकसभा में करेंगे विशाल आमसभा / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / 
म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे 8 मॉडल्स के साथ गैंगरेप , सभी मॉडल्स की उम्र 19 से 37 साल के बीच

   cgwebnews.in   

म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे 8 मॉडल्स के साथ गैंगरेप , सभी मॉडल्स की उम्र 19 से 37 साल के बीच

37.79

देश विदेश
जोहान्सबर्ग 02 अगस्त 2022 -   गैरकानूनी गोल्ड माइन के पास म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे 8 मॉडल्स को एक गैंग ने पकड़ लिया. फिर बंदूक की नोक पर गैंग के मेंबर्स ने इन 8 मॉडल्स का गैंगरेप किया. घटना के बाद 80 से ज्यादा लोगों को कोर्ट में पेश किया गया है. मामला साउथ अफ्रीका का है।

जोहान्सबर्ग के पास क्रूगेर्सडॉर्प में 28 जुलाई को एक प्रोडक्शन टीम जंगलों में शूटिंग करने गई. इस दौरान यह घटना हुई. इन मॉडल्स की उम्र 19 से 37 साल के बीच बताई जा रही है. गैंग ने इन महिलाओं और क्रू से उनके सारे सामान भी छीन लिए थे. पुलिस मिनिस्टर भेकी सेले ने कहा- क्रूगेर्सडॉर्प में जो कुछ भी हुआ वह पूरे देश के लिए शर्म की बात है. पुलिस ने घटना के पीछे माइन्स में काम कर रहे अवैध माइग्रेंट का हाथ बताया है. जिन्हें स्थानीय लोग Zama Zama कहते हैं।

इस मामले में 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया है कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान 2 आरोपियों को ढेर कर दिया गया है. वहीं एक आरोपी गंभीर रूप से घायल है और उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. गिरफ्तार लोगों के खिलाफ अवैध तौर से रहने और चोरी के मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है. राष्ट्रीय पुलिस चीफ फैनी मासेमोला ने कहा कि अगर रेप के मामले जुड़े पाए जाते हैं तो उसको लेकर भी कार्रवाई होगी. हालांकि, अब तक गैंग-रेप के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

माना जा रहा है कि म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे लोगों के पास आवाज सुनकर गैंग के लोग पहुंचे थे. वीडियो शूट के लिए 12 महिलाएं और 10 पुरुष वहां मौजूद थे. बताया जा रहा है कि सभी मॉडल्स जोहान्सबर्ग के पास से एक दिन के लिए हायर किए गए थे. जब क्रू के पास गैंग के लोग पहुंचे तो उन लोगों ने भागने की भी कोशिश की थी. लेकिन तभी गैंग ने फायरिंग शुरू कर दी थी।

गैंग ने वहां मौजूद महिलाओं का रेप किया और सामान भी लूट रहे थे. इसी दौरान वहां साउथ अफ्रीका की पुलिस भी पहुंच गई. दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. इसमें गैंग के 2 मेंबर्स मारे गए और एक घायल हुआ बाकि के 17 वहां से भागने में कामयाब रहे. इसके बाद इस इलाके से 65 अवैध माइग्रेंट को गिरफ्तार कर लिया गया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/