सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / 
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी की बहन ने की खुदकुशी , बेडरूम में फंदे पर लटका मिला शव

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी की बहन ने की खुदकुशी , बेडरूम में फंदे पर लटका मिला शव

51.77

नई दिल्ली
नई दिल्ली 02 अगस्त 2022 -  छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी की छोटी बहन ने खुदकुशी कर ली। हैदराबाद में रहने वालीं उमा माहेश्वरी का शव उनके बेडरूम में मिला। हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में वो रहती थीं। यहीं घर पर पुलिस ने उनका शव बरामद कर जांच के लिए अस्पताल में भेजा। परिवार के करीबी बता रहे हैं कि उमा माहेश्वरी पिछले कुछ वक्त से खराब स्वास्थ्य के कारण डिप्रेशन में थीं। हालांकि कोई सुसाइड नोट वगैरह नहीं मिला है। माना जा रहा है डिप्रेशन की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया होगा।

उमा तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक एनटीआर के 12 बच्चों में सबसे छोटी थीं। 8 भाई और चार बहनों में भी वह सबसे छोटी थीं। उनके पिता एनटी रामा राव, जिन्हें एनटीआर के नाम से जाना जाता है, टीडीपी के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे। उमा के पिता NTR आंध्र प्रदेश के CM रह चुके थे।

अब हैदराबाद के जुबली हिल्स थाने की पुलिस इस खुदकुशी कांड की जांच में जुटी है। परिजनों से भी उमा के बारे में जानकारी ली जा रही है। आज मंगलवार को उमा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान आंध्र और तेलंगाना के कई सियासी दिग्ग्ज हैदराबाद पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भी परिजनों के साथ हैदराबाद में ही हैं।

हैदराबाद पुलिस ने मीडिया को बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे उमा अपने कमरे में गईं और दरवाजा बंद कर लिया। वो दोपहर तक बाहर नहीं आईं। उनकी नौकरानी ने कई बार दरवाजा खटखटाया। करीब 2 बजे के आस-पास उमा की बेटी घर आईं, उन्होंने मुश्किल से दरवाजा खोला तो देखा उमा की शव दुपट्‌टे से बने फंदे पर लटका था। शव को परिजनों ने नीचे उतारा, उमा के सभी रिश्तेदारों को खबर की गई। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

डी.पुरंदेश्वरी के अलावा उमा माहेश्वरी के अन्य भाई-बहन भी साउथ की फिल्म और पॉलिटिक्स से जुड़ी नामी हस्तियां हैं। पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू उमा के जीजा हैं, वो भी परिवार के साथ उमा के घर पहुंचे। चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश भी जुबली हिल्स आए। उमा माहेश्वरी के भाई एन बालकृष्ण, जो एक टॉलीवुड अभिनेता और टीडीपी विधायक हैं। वो भी घर पर गमगीन दिखे।

उमा एनटीआर की बेहद लाडली थीं। उन्होंने पहले आंध्र प्रदेश के एक बिजनेसमैन से शादी की, पर कुछ कारणों से दोनों के बीच तलाक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने दोबारा के श्रीनिवासा प्रसाद से शादी की जो अमेरिका के रहने वाले थे। ऐसी चर्चाएं भी हैं कि पहली शादी के दौरान उमा के पति का दूसरी महिलाओं के साथ संबंध था। इस वजह से ये शादी ज्यादा दिन चल न सकी।

उमा और डी पुरंदेश्वरी के पिता अभिनेता NTR राजनेता बने। एनटीआर ने 1982 में तेलुगु स्वाभिमान के नारे पर टीडीपी (तेलुगुदेशम पार्टी) का गठन किया था। नौ महीने के भीतर पार्टी को सत्ता में लाकर एक तरह का रिकॉर्ड बनाया था। उनके दामाद चंद्रबाबू नायडू थे। 72 वर्ष की आयु में 1996 में NTR का निधन हो गया।

उमा के पिता NTR ने मई 1942 में 20 साल की उम्र में बासवा तारकम से शादी की। जिसके बाद इस कपल ने 12 बच्चों को जन्म दिया। 12 भाई बहनों में नंदमुरी रामा कृष्णा सीनियर, नंदमुरी जया कृष्णा, स्वर्गीय नंदमुरी साईं कृष्णा, हरे कृष्णा, मोहन कृष्णा, बाला कृष्णा, जूनियर रामा कृष्णा और जया शंकर कृष्णा और बेटियां- लोकेश्वरी, पुरंदेश्वरी, भुवनेश्वरी और उमा माहेश्वरी हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/