छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / 
महानदी में तैरती मिली युवक और युवती की लाश , हत्या कर फेंके जाने की आशंका , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

महानदी में तैरती मिली युवक और युवती की लाश , हत्या कर फेंके जाने की आशंका , पुलिस जाँच में जुटी

87.92

रायगढ़
रायगढ़ 01 अगस्त 2022 -  रायगढ़ जिले के सूरजगढ़ पुल के पास सोमवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब आसपास के लोगों ने महानदी में महिला और पुरूष की तैरती हुई लाश देखी की घटना की सूचना के बाद सरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर जब दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला तो दोनों के हाथ व पैर तथा गले में रस्सी बंधी हुई थी और इन दोनों को पत्थर से बांधकर शवों को पानी में फेंकने की पुष्टि हुई है जिसके चलते मामला हत्या का लग रहा है जिसकी जांच शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पुल सूरजगढ़ के पास दो अज्ञात लोगों की नदी में तैरती हुई लाश देखी गई। आसपास के लोगों ने इस मामले की सूचना सरिया थाने में दी। जिसके बाद सरिया थाना प्रभारी कमल पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सरिया थाना प्रभारी कमल पटेल ने बताया कि नदी में दो लोगों की तैरती हुई लाश मिली है। दोनों की उम्र करीब 35 से 40 साल के आसपास होगी। मृतक कौन हैं, कहां के हैं इसकी जांच की जा रही है। सरिया थाना प्रभारी कमल पटेल के अनुसार मृतकों के पास से कोई भी पहचान संबंधी कागजात या अन्य सामान बरामद नही हुआ है जिसके चलते दोनों की शिनाख्त करने में परेशानी हो रही है।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, चूंकि दोनों शवों के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उनको हत्या के बाद पत्थर से बांधकर महानदी में फेंका गया था। उनका यह भी कहना है कि दोनों शव एक दो दिन पुरानी है इसलिये मौके पर ही डाक्टर को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/