छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / 
कांग्रेस के 03 विधायक नोटों के बंडल के साथ पकड़ाए , पार्टी ने तीनों विधायकों को किया निलंबित

   cgwebnews.in   

कांग्रेस के 03 विधायक नोटों के बंडल के साथ पकड़ाए , पार्टी ने तीनों विधायकों को किया निलंबित

66.92

नई दिल्ली
नई दिल्ली 31 जुलाई 2022 -  झारखंड के तीन विधायकों की गाड़ी से बंगाल के हावड़ा में बरामद लाखों रुपए का मामला उलझता जा रहा है। पूरे मामले में जहां जमकर राजनीति हो रही है, वहीं कांग्रेस ने तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया है। पार्टी महासचिव और झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, कल नकदी के साथ पकड़े गए तीन विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। 

इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी। हावड़ा पुलिस ने शनिवार शाम कार्रवाई को अंजाम देने के बाद बताया, विधायकों के अलावा एसयूवी में दो अन्य व्यक्ति भी थे, जिस पर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के साथ 'विधायक जामताड़ा झारखंड' का एक बोर्ड लगा था।

इस बीच, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के भाई इमरान ने दावा किया है कि उनके भाई को फंसाने की कोशिश की जा रही है। यह नकदी 'आदिवासियों के लिए उपहार' खरीदने के लिए थी। हर साल की तरह इस साल भी ये लोग झारखंड से कोलकाता के बड़ा बाजार आए थे। उनके भाई हर साल बड़ा बाजार से आदिवासियों के लिए साड़ी खरीदते हैं। इमरान ने आगे कहा कि जब्त की गई नकदी करोड़ों में नहीं है। मैं अपने विधायक भाई से मिलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन थाने से पुलिस प्रशासन किसी भी तरह से मदद नहीं कर रहा है।

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने उल्टा भाजपा पर आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने झारखंड में झारखंड मु्क्ति मोर्चा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार को गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस शुरू किया है, जिसके तहत विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही है। तीन कांग्रेस विधायकों से मिली राशि इसी साजिश का हिस्सा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/