मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
19 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , 5 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , 20 आंगनबाड़ी सहायिका सहित 44 पदों पर की गई भर्ती निरस्त

   cgwebnews.in   

19 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , 5 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , 20 आंगनबाड़ी सहायिका सहित 44 पदों पर की गई भर्ती निरस्त

76.83

बलरामपुर
बलरामपुर 23 जुलाई 2022 -  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कार्यालय महिला बाल विकास विभाग ,परियोजना कुसमी के तहत हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के कुल 44 पदों पर की गई भर्ती प्रक्रिया को नियुक्ति निर्देश के विभिन्न कंडिकाओं में उल्लेखित विहित प्रावधान एवं मापदंडों का विधि सम्मत पालन नही करने पर पूर्ण रूप से निरस्त करते हए चयन समिति के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बता दे की कार्यालय महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। कलेक्टर विजय दयाराम के. के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही भर्ती प्रक्रिया के संबंध में असंतुष्ट आवेदकों द्वारा भर्ती प्रक्रिया के जांच हेतु शिकायत प्रस्तुत किया गया था ,इसके अतिरिक्त भर्ती प्रक्रिया के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में भी आवेदन प्राप्त हुए थे।

जिस पर गहरी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर विजय दयाराम ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन कर परियोजना कुसमी के तहत आंगनबाडी कार्यकर्ता के 19 , मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 05 तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 20 पदों इस प्रकार कुल 44 पर हुई भर्ती प्रक्रिया के सूक्ष्मता से जांच कर प्रतिवेदन प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया था।

जिला स्तरीय समिति से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया दोषपूर्ण पाई गई जिस पर कलेक्टर  दयाराम ने कड़ी कार्यवाही करते हुए परियोजना कुसमी अंतर्गत आंगनबाड़ी के 44 पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए चयन समिति के सभी सदस्यों विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी , खंड चिकित्सा अधिकारी कुसमी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुसमी , परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास कुसमी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है साथ जवाब संतोष जनक नही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश जारी किए हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/