छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
तमाम कोशिशों के बाद भी छत्तीसगढ़ के डॉन बनने का सपना रह गया अधूरा , पढ़े पूरी खबर

   cgwebnews.in   

तमाम कोशिशों के बाद भी छत्तीसगढ़ के डॉन बनने का सपना रह गया अधूरा , पढ़े पूरी खबर

62.84

रायपुर
रायपुर 22 जुलाई 2022 -  भय और दहशत फैलाने के उद्देश्य से मारपीट के विडियों को सोशल मीडिया में प्रसारित करने वाले आधा दर्जन से अधिक आरोपियों - अपचारियों को राजधानी रायपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है , पुलिस के मुताबिक प्रार्थी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया किया वह ताज नगर, संतोषी नगर का निवासी है। 

प्रार्थी दिनांक 19.07.2022 को शाम करीबन 05.00 बजे अपने मित्र के साथ पचपेडी नाका चैक स्थित एक होटल के कमरे में रूका था, इसी दौरान प्रार्थी खाने का सामान आर्डर किया था जिसे होटल का वेटर रात्रि लगभग 07.30 बजे प्रार्थी के रूम में लेकर आया तथा उसके पीछे-पीछे शाहिल शेख उर्फ छोटा शाहिल, आमिर बद्री, वाहिद व अन्य सभी प्रार्थी के कमरे में जबरन प्रवेश कर पूर्व में हुये विवाद की बात को लेकर प्रार्थी को तु बडा डाॅन बनता है कहकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी को हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा शाहिल शेख उर्फ छोटा साहिल अपने पास रखे धारदार वस्तु से प्रार्थी पर वार किया जिससे प्रार्थी के बांये हाथ में चोंट आया। 

जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 207/22 धारा 147, 149, 294, 506, 323, 452, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त मारपीट की घटना का विडियो आरोपियों द्वारा बनाकर आरोपी शाहिल शेख उर्फ छोटा शाहिल ने सोशल मीडिया के अपने इंस्टाग्राम आई.डी. से वायरल किया था तथा आरोेपियों द्वारा स्वयं को रायपुर शहर का डाॅन बताते हुये भय व दहशत फैलाने के उद्देश्य से विडियो को पोस्ट किया गया था। 

घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करते हुये उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में संलिप्त 07 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 अपचारी बालक सहित कुल 08 आरापियों/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग चाकू एवं 01 नग पिस्टलनुमा लाईटर जप्त कर कार्यवाही की है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/