छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराई , एक युवक की मौत और एक गंभीर / पूर्व उपमुख्यमंत्री का निधन, निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर / विधायक ने युवक को मारा थप्पड़ , बदले में युवक ने भी विधायक जी को जड़ दिया झन्नाटेदार तमाचा / अचानक आये तेज आंधी से होर्डिंग गिरा , 08 लोगो की दब कर मौत , 60 से अधिक घायल  / छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरु , पढ़े अंतिम तारीख सहित पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए प्रेमी ने किया ऐसा कांड की पँहुच गया सीधा जेल / छत्तीसगढ़ - तालाब में निकले नाग-नागिन के जोड़े को दूध पिला रहे थे ग्रामीण , नाग ने ग्रामीण को डसा हुई मौत / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित थार ने बाईक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर , एक युवक की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ में बारिश अलर्ट , IMD ने जताई इन जिलों में बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना / 
छत्तीसगढ़ - पत्नी ने पेट्रोल डाल कर पति को जिंदा जलाया , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - पत्नी ने पेट्रोल डाल कर पति को जिंदा जलाया , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

67.83

जशपुर
जशपुर 22 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने ही पति को आग के हवाले कर दिया। घटना में पति बुरी तरह घायल हुआ है। बताया गया है कि महिला हमेशा फोन पर किसी से बात किया करती थी। इस पर उसके पति ने पूछ लिया था कि तुम किससे बात करती हो, इसी बात को लेकर महिला नाराज हो गई और उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक डोड़काचौरा निवासी राम गोस्वामी (45) ने 2012 में पत्नी के खत्म होने के बाद दूसरी शादी बिरसमनी बाई (32) से की थी। राम को दूसरी शादी से भी 2 बच्चे हैं, वहीं उसकी पहली पत्नी से भी 2 बच्चे हैं। कहा जा रहा है कि बिरसमनी बाई आए दिन किसी से फोन पर बात करती थी। इसी बात से राम गोस्वामी नाराज रहता था।

इस बीच 21 जुलाई को भी महिला सुबह के वक्त किसी से फोन पर बात कर रही थी। बच्चे भी घर पर थे। उसी दौरान राम ने ये देख लिया, तब उसने फिर यही पूछा कि तुम हमेशा किस से बात करती रहती हो। ये सुनते ही महिला नाराज हो गई और बोली की आज मैं तुमको मार डालूंगी। इसके बाद उसने राम की पहली पत्नी के बेटियों को कमरे में बंद कर दिया। फिर पेट्रोल निकालकर राम के ऊपर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी।

घटना के वक्त राम के बेटी कमरे से ही ये सब देख रही थी। वारदात को अंजाम देकर महिला दूसरे कमरे में चले गई थी। पीड़ित ने किसी प्रकार से जलते हुए हालत में ही दरवाजा खोला, तब उसकी बेटी कमरे से निकली। इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की शाम को ही राम की बेटी ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/