ज्योत्सना महंत के खिलाफ रची गई गहरी शाजिश का पर्दाफाश , अगर यह शाजिश सफल हो जाता तो,,, / छत्तीसगढ़ - साले की शादी में पत्नी को गैरमर्द के साथ देखकर पति ने खोया आपा , कर दिया यह कांड / सक्ती - PM मोदी की सभा मे पत्रकार हुए अव्यवस्था के शिकार , भाजपा मीडिया प्रभारी के साथ बहस का VIDEO हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO के शौख ने शिक्षक का कैरियर किया तबाह , पहले हुआ गिरफ्तार और अब गई नौकरी / बिना हेलमेट पकड़े जाने के बाद स्कूटी सवार शिक्षिका ने किया कुछ ऐसा की TI को जोड़ना पड़ा हाथ / शादी से दो दिन पहले दूल्हा ने किया बड़ा कांड , दुल्हन रो-रो कर परेशान , परिजन पँहुचे थाने / छत्तीसगढ़ - भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शिव वर्मा ने की खुदकुशी , मौके से सुसाईड नोट बरामद / सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / 
शराब चोरी के मामले में मॉडल गिरफ्तार , 20 करोड़ कीमत की 45 बॉटल शराब चोरी करने का है आरोप

   cgwebnews.in   

शराब चोरी के मामले में मॉडल गिरफ्तार , 20 करोड़ कीमत की 45 बॉटल शराब चोरी करने का है आरोप

89.85

देश विदेश
नई दिल्ली 22 जुलाई 2022 -  एक मॉडल को रेस्टोरेंट से शराब चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. चोरी की गई शराब की कीमत 20 करोड़ रुपये के करीब है. 29 साल की मॉडल को उनके एक साथी के साथ अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने बताया कि चोरी के लिए पहले रेकी की गई थी।

मॉडल का नाम प्रिसिला लारा ग्वेरा (Priscila Lara Guevara) है. वो मेक्सिको की रहने वाली हैं. उन्हें हाल ही में एक रोमानियाई-डच साथी के साथ वाइन चोरी के आरोप में अरेस्ट किया गया है. आरोप है कि उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में क्रोएशिया के एक लग्जरी रेस्टोरेंट से 2.44 मिलियन डॉलर (19 करोड़ रुपये से अधिक) मूल्य की उच्च गुणवत्ता वाली वाइन की चोरी की थी. 

प्रिसिला मेक्सिको में Miss Earth-2016 भी रह चुकी हैं. उन्हें मेक्सिकन 'ब्यूटी क्वीन' के तौर पर भी जाना जाता है. फिलहाल वो चोरी के केस में फंसने के बाद से चर्चा में है।

'द टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रिसिला और उनके साथी को 45 बोतल बेशकीमती वाइन और एक दुर्लभ 19वीं सदी की शराब की बोतल चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कथित तौर पर उन्होंने रेस्टोरेंट में किचन सर्विस बंद होने के बाद वेटर को ऑर्डर देकर उसका ध्यान बांटा और फिर चोरी-छिपे मास्टर चाबी से दरवाजा खोलकर शराब के गोदाम में दाखिल हो गए।

वहां उन्होंने महंगी बोतलों को अपने बैग में भरा और रेस्टोरेंट छोड़कर रफूचक्कर हो गए. CCTV में उन्हें होटल छोड़ते वक्त बैग ले जाते हुए देखा गया. चोरी की घटना के बाद हड़कंप मच गया. प्रिसिला और उनके साथी की तलाश के लिए स्पेनिश, डच, क्रोएशियाई और रोमानियाई पुलिस के साथ-साथ इंटरपोल की मदद ली गई थी।

आखिर में बॉर्डर पार करते वक्त उन्हें क्रोएशिया की पुलिस ने पकड़ लिया. फिलहाल, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अभी लंबित है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह जोड़ा क्रोएशिया में ही रह रहा था. उन्हें अब स्पेन प्रत्यर्पित किया जाना है. 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/