स्पा सेंटर में बॉडी मसाज के साथ होता था ये गंदा काम , अलग-अलग राज्य की युवतियां गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - पूर्व सभापति के फार्म हाउस में ब्लास्ट , एक युवक की मौत , मौके से बारूद बरामद , पुलिस जाँच में जुटी / बड़ी खबर - PCC चीफ ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा , राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजा 04 पन्नो का पत्र / सांसद का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल , VIDEO वायरल होते ही प्रचार छोड़कर सांसद जर्मनी रवाना / छत्तीसगढ़ - हसदेव नदी में पलटी मछुआरों की नाव , दो युवक पानी मे डूबे , एक युवक की मौत / छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते भांजे ने किया मामी का कत्ल , पुलिस आरक्षक है संदेही भांजा / पूरे छत्तीसगढ़ में छाए काले बादल , राजधानी में शुरू हुई बारिश , तीन दिनों का अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ में छिपा था बॉलीवुड एक्टर , मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , मुंबई लेकर जा रही है पुलिस / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / 
छत्तीसगढ़ विधानसभा नहीं पहुंचे TS सिंहदेव , स्वास्थ्य विभाग के सवाल पर दूसरे मंत्री के जवाब देने पर विपक्ष हुआ हमलावर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ विधानसभा नहीं पहुंचे TS सिंहदेव , स्वास्थ्य विभाग के सवाल पर दूसरे मंत्री के जवाब देने पर विपक्ष हुआ हमलावर

57.69

रायपुर
रायपुर 21 जुलाई 2022 -  विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सदन में मंत्री TS सिंहदेव की अनुपस्थिति को लेकर सरकार को घेरा. सिंहदेव के विभाग से संबंधित प्रश्न पर मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा जवाब दिए जाने पर भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई. BJP विधायक अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री TS सिंहदेव का इस्तीफा स्वीकार हो गया है क्या जो दूसरे मंत्री जवाब दे रहे है? उन्हें किसने अधिकृत किया? 

इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ,.चरणदास महंत ने कहा कि इस संबंध में हमने कल जानकारी दे दी है. इसके बाद भाजपा विधायकों ने सदन में शोर-शराबा शुरू कर दिया. संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मंत्री TS सिंहदेव ने अपने पत्र में कहीं भी त्यागपत्र नहीं लिखा है. इस पर बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि खुद को पंचायत विभाग से पृथक कर रहा हूं लिखा है. दरअसल, बेलतरा से बीजेपी विधायक रजनीश कुमार सिंह ने 2019 से 2022 तक सीजीएमएससी द्वारा खरीदी गई दवाई पर जानकारी मांगी. उन्होंने पूछा कि खरीदी के लिए आमंत्रित निविदाओं में डीपीसीओ (DPCO) या एनपीपीए (NPPA) से अधिक दर नहीं भरने के संबंध में संबंधित निविदा में शर्ते थी. क्या इन शर्तों का उल्लंघन किया गया है?? किस प्रकार से कार्रवाई की गई है ? 

स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव की अनुपस्थिति में विधायक के प्रश्न का जवाब देने के लिए मंत्री मोहम्मद अकबर खड़े हुए. उन्होंने बताया कि निर्धारित शर्त में एफिडेविट देना जरूरी था. एक फर्म ने अपने दर में संशोधन किया है, लेकिन उनसे जिस दर पर अनुबंध हुआ था, उसी दर पर में भुगतान किया गया है. संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया गया है. जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. रजनीश सिंह ने पूछा- यदि कंपनियों की ओर से बार-बार वही गलती की जाती है तो ब्लैक लिस्टेड करने की प्रक्रिया है तो इन पर कार्रवाई क्यों नहीं इस पर मंत्री ने जवाब में कहा- विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/